ब्रेकिंग
चंद सेकंड में थम गई जिंदगी: स्कूटर पार्क करते ही जमीन पर गिरे वकील, हार्ट अटैक से मौत ✦BIHAR NEWS : विधायकी पर संकट के बीच विस स्पीकर के घर पहुंचे अनंत सिंह, 10 मिनट तक हुई बातचीत; जानिए क्या है पूरा मामला?✦दिवाली-छठ पर यात्रियों को बड़ी राहत, नई दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 4 कोच; बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें✦Motihari Road Accident : मोतिहारी में रफ्तार का कहर! कोचिंग जा रही 16 वर्षीय छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत के बाद सड़क पर आगजनी✦Rajgir Glass Bridge : 250 फीट की ऊंचाई पर शीशे पर चलेंगे नन्हे कदम! राजगीर ग्लास ब्रिज पर 5 साल के बच्चों को मिली एंट्री, जानिए टिकट का पूरा खर्च...✦चंद सेकंड में थम गई जिंदगी: स्कूटर पार्क करते ही जमीन पर गिरे वकील, हार्ट अटैक से मौत ✦BIHAR NEWS : विधायकी पर संकट के बीच विस स्पीकर के घर पहुंचे अनंत सिंह, 10 मिनट तक हुई बातचीत; जानिए क्या है पूरा मामला?✦दिवाली-छठ पर यात्रियों को बड़ी राहत, नई दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 4 कोच; बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें✦Motihari Road Accident : मोतिहारी में रफ्तार का कहर! कोचिंग जा रही 16 वर्षीय छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत के बाद सड़क पर आगजनी✦Rajgir Glass Bridge : 250 फीट की ऊंचाई पर शीशे पर चलेंगे नन्हे कदम! राजगीर ग्लास ब्रिज पर 5 साल के बच्चों को मिली एंट्री, जानिए टिकट का पूरा खर्च...

वायुसेना में राफेल विमान के शामिल होने पर धोनी ने दी बधाई, अपने फेवरेट का भी किया जिक्र

DESK :महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं इस बात को तो सभी जानते है पर बहुत कम लोग हैं जिन्हें इस बात की जानकारी है कि वो भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्न

वायुसेना में राफेल विमान के शामिल होने पर धोनी ने दी बधाई, अपने फेवरेट का भी किया जिक्र
Anamika
2 मिनट

DESK :महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं इस बात को तो सभी जानते है  पर बहुत कम लोग हैं जिन्हें इस बात की जानकारी है कि वो भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल भी हैं. उन्हें इस सम्मान से भारतीय सेन ने नवाजा है. फ़िलहाल धोनी आईपीएल खेलने के लिए यूएई में है, पर भारतीय सेना में हो रही हर गतिविधि पर उनकी नज़र है. तभी तो आज भारतीय एयरफोर्स में लड़ाकू विमान ‘राफेल’ के शामिल होने पर बधाई देना नहीं भूले. 

भारतीय एयरफोर्स की इस बड़ी उपलब्धि पर धोनी ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की. अपने ट्वीट में धोनी लिखते हैं, 'फाइनल इंडक्शन सेरेमनी के साथ दुनिया के बेस्ट 4.5 जेनरेशन के लड़ाकू विमान को दुनिया के बेस्ट लड़ाकू पायलट मिल गए. भारतीय वायुसेना के बेड़े में विभिन्न एयरक्राफ्ट होने से हमारी एयरफोर्स की मारक क्षमता और बढ़ेगी.' 



इस ट्वीट के बाद उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा, 'वायु सेना के गोल्डन एरो स्क्वाड्रन में राफेल के शामिल होने पर बधाई. हम उम्मीद करते हैं कि राफेल मिराज-2000 को पीछे छोड़ देगा लेकिन सुखोई मेरा अब भी पसंदीदा है. और अब जवानों को डॉगफाइट के लिए एक और नया लक्ष्य मिल गया है.’



आज सर्व धर्म पूजा के बाद राफेल लड़ाकू विमान औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल कर लिया गया है. इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षामंत्री फ्लोंरेस पार्ले भी थीं.