ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

‘भाजपा राज की ये धक्कामार रेल, डबल इंजन सरकार में इंजन फ़ेल’ वंदे भारत को खींचने पर अखिलेश यादव का तंज

DESK: नई दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को अचानक बीच रास्ते में खराब हो गई थी। इटावा स्टेशन के पास वंदे भारत एक्सप्रेस का इंजन खराब हो गया था। जानकारी मिलते ही

‘भाजपा राज की ये धक्कामार रेल, डबल इंजन सरकार में इंजन फ़ेल’ वंदे भारत को खींचने पर अखिलेश यादव का तंज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: नई दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को अचानक बीच रास्ते में खराब हो गई थी। इटावा स्टेशन के पास वंदे भारत एक्सप्रेस का इंजन खराब हो गया था। जानकारी मिलते ही रेलवे की टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची और गड़बड़ी को ठीक करने की काफी कोशिश हुई लेकिन सफलता नहीं मिली थी और बाद में खराब इंजन को दूसरा इंजन मंगवाकर खींचना पड़ा था। अब इसको लेकर सियासत शुरू हो गई है।


समाजवादी पार्टी के सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश प्रसाद यादव ने इस घटना को लेकर बीजेपी और केंद्र सरकार पर तीखा तंज किया है। सोशल मीडिया एक्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस को खींच कर ले जा रही दूसरी इलेक्ट्रीक इंजन का वीडियो शेयर करते हुए अखिलेश ने बीजेपी को घेरने की कोशिश की है। उन्होंने एक्स पल लिखा, “भाजपा राज की ये धक्कामार रेल, डबल इंजन सरकार में इंजन फ़ेल”।


बता दें कि नई दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस इटावा स्टेशन पार करने के बाद भरथना रेलवे स्टेशन के आगे सोमवार की सुबह करीब सवा नौ बजे खराब हो गई थी। इंजन में तकनीकि खराबी आने के बाद पायलट ने ट्रेन को खड़ा कर दिया था। इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची और इंजन को ठीक करने के लिए काफी मेहनत की लेकिन इंजन ठीक नहीं हुआ।


जिसके बाद ट्रेन को खींचने के लिए दूसरा इंजन मंगाया गया और उसकी मदद से वंदे भारत एक्सप्रेस को भरथना स्टेशन पर ले जाया गया था। इसके बाद रेल यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद यात्रियों को उनके गणतब्य तक पहुंचाने के लिए दूसरे ट्रेनों का सहारा लेना पड़ा था। रेल प्रशासन ने यात्रियों को शताब्दी एक्सप्रेस और अयोध्या जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में बैठाकर रवाना किया था। अब इस पूरे घटनाक्रम पर सियासत शुरू हो गई है।