ब्रेकिंग
समस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवासमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

वाल्मिकिनगर के NDA प्रत्याशी के लिए मुख्यमंत्री ने किया चुनाव प्रचार : नीतीश राज से की जंगल राज की तुलना

WEST CHAMPARAN : पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के रूपही में एनडीए गठबंधन के जदयू उम्मीदवार सुनील कुमार कुशवाहा के पक्ष में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को च

वाल्मिकिनगर के NDA प्रत्याशी के लिए मुख्यमंत्री ने किया चुनाव प्रचार : नीतीश राज से की जंगल राज की तुलना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

WEST CHAMPARAN : पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के रूपही में एनडीए गठबंधन के जदयू उम्मीदवार सुनील कुमार कुशवाहा के पक्ष में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सीएम नीतीश ने बिहार में किये गये अपने विकास कार्यो के बारे में बताया। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि जाति आधारित गणना का विरोध करने वाले आज पिछड़ों के आरक्षण की बात कर रहे हैं ।


जीविका और महिला आरक्षण का उदाहरण देते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार की योजनाए देश में नजीर बन रही हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा अब हम हर हाल में एनडीए के साथ ही रहेंगे, कहीं नही जायेंगे। उन्होंने लोगों से एनडीए प्रत्याशी सुनील कुमार कुशवाहा के पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि वर्ष 2005 के पहले बिहार में क्या माहौल था? मुख्यमंत्री ने नीतीश राज की तुलना लालू-राबड़ी के जंगलराज से भी की। 


इस दौरान उन्होंने बिहार के जंगलराज की चर्चा करते हुए कहा कि तब शाम तो दूर दिन में भी लोगों का निकलना मुश्किल हो गया था। अपराध चरम सीमा पर था। आज शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा है। लड़कियों की शिक्षा दर बढने से प्रजनन दर में भी कमी आई है। पहले जहां प्रजनन दर 5.9 प्रतिशत था जो अब महिलाओं के शिक्षित होने का बाद प्रजनन दर आज यह 2 प्रतिशत हो गया है। वही बगहा को जिला बनाने की लोगों की मांग पर उन्होंने कहा कि बगहा को पूर्ण रुप से जिला बनाने से पहले यहां बहुत सारा काम करना है, जो योजनाबद्ध तरीके से हो रहा है। समय आने पर बगहा को जिला घोषित किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता