ब्रेकिंग
‘बिहार अभी इसके लिए तैयार नहीं’, गांवों में 1200 टैक्स का मंत्री दीपक प्रकाश ने किया विरोध, पंचायत चुनाव पर क्या बोले?NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानी‘बिहार अभी इसके लिए तैयार नहीं’, गांवों में 1200 टैक्स का मंत्री दीपक प्रकाश ने किया विरोध, पंचायत चुनाव पर क्या बोले?NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानी

Vaishali News: जिस छठ घाट पर बेटे की सलामती के लिए मां दे रही थी अर्घ्य, वही डूबने से इकलौते पुत्र की हुई मौत

VAISHALI: जिस छठ घाट पर मां भगवान सूर्य को अर्घ्य दे रही थी और बेटे की सलामती की मांग कर रही थी। लेकिन होनी को कुछ और ही नसीब था उसी छठ घाट पर इकलौते बेटे की डूबने से मौत हो ग

Vaishali News: जिस छठ घाट पर बेटे की सलामती के लिए मां दे रही थी अर्घ्य, वही डूबने से इकलौते पुत्र की हुई मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: जिस छठ घाट पर मां भगवान सूर्य को अर्घ्य दे रही थी और बेटे की सलामती की मांग कर रही थी। लेकिन होनी को कुछ और ही नसीब था उसी छठ घाट पर इकलौते बेटे की डूबने से मौत हो गयी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना वैशाली जिले के राजापाकर थाना क्षेत्र के जफर पट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 4 की है जहां तालाब में डूबने से एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।


 मृतक की पहचान जफर पट्टी गांव निवासी धर्मवीर कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार छठ पूजा के दौरान किशोर पोखर के किनारे खड़ा होकर पूजा देख रहा था। इस दौरान पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चला गया। किशोर को पानी में डूबता देख आसपास खड़े स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 


मृतक अपने माता-पिता का इकलौता संतान था और इंटरमीडिएट का छात्र था। घटना के समय उसकी मां छठ व्रत का पालन कर रही थी और सूर्य को अर्क देने के लिए पूजा में सम्मिलित थी। किशोर की मौत हो जाने से पूजा वाले घर में मातम छा गया‌। किशोर की मौत हो जाने से गांव में मातम का माहौल हो गया।   


किशोरकी मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची राजापाकर थाने की पुलिस ने किशोर के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता