ब्रेकिंग
राजेश राम के बंद घर में चोरी, चोरों ने एक ही रात कई मकानों को बनाया निशाना; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवालसावन की अंतिम सोमवारी पर कुशेश्वरस्थान जा रहे श्रद्धालुओं की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, चार घायलबिहार में सवा करोड़ की विदेशी शराब बरामद... आलू लदे ट्रक में पंजाब से पहुंची थी बड़ी खेप, दो तस्कर गिरफ्तारगरीब परिवारों को 3 मुफ्त LPG सिलेंडर, महिला और ट्रांसजेंडर के लिए फ्री बस सेवा; मुख्यमंत्री विजय का बड़ा ऐलानखान सर ने दी जान से मारने की धमकी... पटना पुलिस के पास पहुंची युवती, बोली-मैं उसके राज जानती हूंराजेश राम के बंद घर में चोरी, चोरों ने एक ही रात कई मकानों को बनाया निशाना; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवालसावन की अंतिम सोमवारी पर कुशेश्वरस्थान जा रहे श्रद्धालुओं की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, चार घायलबिहार में सवा करोड़ की विदेशी शराब बरामद... आलू लदे ट्रक में पंजाब से पहुंची थी बड़ी खेप, दो तस्कर गिरफ्तारगरीब परिवारों को 3 मुफ्त LPG सिलेंडर, महिला और ट्रांसजेंडर के लिए फ्री बस सेवा; मुख्यमंत्री विजय का बड़ा ऐलानखान सर ने दी जान से मारने की धमकी... पटना पुलिस के पास पहुंची युवती, बोली-मैं उसके राज जानती हूं

बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी के बीच दर्दनाक हादसा, दौड़ के दौरान 23 वर्षीय अभ्यर्थी की मौत

Bihar Police Bharti News: गोपालगंज में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक की दौड़ के दौरान अचानक मौत हो गई। शुरुआती जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, जबकि असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी। घटना से इलाके में शोक...

बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी के बीच दर्दनाक हादसा, दौड़ के दौरान 23 वर्षीय अभ्यर्थी की मौत
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Police Bharti News: बिहार के गोपालगंज जिले से एक दुखद खबर सामने आई है. बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे 23 वर्षीय एक युवक की दौड़ के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई. साथी अभ्यर्थी उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है. हालांकि मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.


यह घटना नगर थाना क्षेत्र के तेलंगही मैदान की है. मृतक की पहचान बसडीला नवका टोला निवासी रंजीत कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, रंजीत बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे थे और रोज की तरह सोमवार सुबह दौड़ का अभ्यास करने मैदान पहुंचे थे. वह भर्ती की शारीरिक परीक्षा को लेकर लगातार मेहनत कर रहे थे.


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रंजीत ने दौड़ के तीन राउंड पूरे किए थे. इसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह मैदान में ही गिर पड़े. साथ में दौड़ रहे अभ्यर्थियों और आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किए उन्हें गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया. इमरजेंसी में डॉक्टरों ने जांच की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.


अस्पताल के डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई है. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी. इसलिए फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. वहीं रंजीत की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.