Hindi News / news / रेप की कोशिश में नाकाम होने पर मां बेटी का सिर मुंडवा गांव...

रेप की कोशिश में नाकाम होने पर मां बेटी का सिर मुंडवा गांव में घुमाया, महिला आयोग ने लिया संज्ञान

1st Bihar Published by: 3 Updated Jun 27, 2019, 2:03:59 PM

रेप की कोशिश में नाकाम होने पर मां बेटी का सिर मुंडवा गांव में घुमाया, महिला आयोग ने लिया संज्ञान

- फ़ोटो

VAISHALI : जिले के भगवानपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां पांच लोगों ने एक युवती के साथ रेप का प्रयास किया. अपने प्रयास में असफल होने पर सभी ने युवती और उसकी मां के साथ अमानवीय व्यवहार किया है. आरोपियों ने युवती और उसकी मां का सरेआम सिर मुड़वा कर पूरे गांव में घुमाया और दोनों की जमकर पिटाई भी की. इस दौरान गांव वाले मूकदर्शक बने रहे, किसी ने भी इसका विरोध नहीं किया. सभी आरोपी पीड़िता के गांव के ही रहने वाले हैं. इस मामले में पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त वार्ड सदस्य खुर्शीद सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस घटना की महिला आयोग ने कड़ी निंदा की है. महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणी मिश्रा घटना का जायजा लेने वैशाली जाएंगी और पीड़िता से मुलाकात करेंगी.