Hindi News / news / वैशाली में किसान की हत्या, सब्जी का कर रहा था रखवाली

वैशाली में किसान की हत्या, सब्जी का कर रहा था रखवाली

1st Bihar Published by: Updated Dec 11, 2020, 9:53:28 AM

वैशाली में किसान की हत्या, सब्जी का कर रहा था रखवाली

- फ़ोटो

HAJIPUR:  बिहार में अपराधियों का आतंक जारी है. वैशाली में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना महुआ के मिर्जानगर गांव की घटना है.

सब्जी का कर रहा था रखवाली

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जिस किसान की हत्या हुई है वह अपने सब्जी की रखवाली कर रहा था. वह रात में खेत में बने मचान पर सोया था. इस दौरान ही अपराधियों ने हत्या कर दी. 

सुबह मिली सूचना

जब सुबह किसान घर नहीं पहुंचा तो परिजन खेत पर गए. खेत में किसान मुखलाल राय का बैगन का खेत में शव पड़ा हुआ था. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि अपराधियों ने हत्या क्यों की है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है.