ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

वैशाली के एसपी हैं हम, नशे में धुत चौकीदार ने थाने के पास किया हंगामा

VAISHALI: बिहार में पूर्ण शराबबंदी पिछले 8 साल से लागू है। इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराबबंदी वाले बिहार में शराबबंदी की पोल खोलती एक तस्वीर वैशाली से सामने

वैशाली के एसपी हैं हम, नशे में धुत चौकीदार ने थाने के पास किया हंगामा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: बिहार में पूर्ण शराबबंदी पिछले 8 साल से लागू है। इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराबबंदी वाले बिहार में शराबबंदी की पोल खोलती एक तस्वीर वैशाली से सामने आई है। जहां लालगंज थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर युशुफपुर पंचायत के पीड़ापुर में तैनात चौकीदार जगदीश महतो ने शराब के नशे में सड़क पर हंगामा किया। नशे की हालत में वो गाली-गलौज करता रहा। खुद को वो वैशाली का एसपी बताने लगा। सोशल मीडिया पर शराबी चौकीदार का वीडियो वायरल हो रहा है जिसकी पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। 


 होश में नहीं रहने के कारण वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। जब चौकीदार से नाम पूछा गया उसने अपना राजेश्वर महतो बताया जबकि उसकाा नाम जगदीश महतो है। फिर वह खुद को यहां का एसपी बनाने लगा। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी होने का दावा किया जाता है लेकिन जिनके कंधों पर इस कानून को लागू करने की होती है।


वही शराब के नशे में नजर आते है। पंचायत की सुरक्षा में तैनात चौकीदार शराब पीकर थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर हंगामा करते नजर आया। जबकि थाना अध्यक्ष राकेश कुमार से इस मामले में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हमारे यहां जगदीश महतो नाम का कोई चौकीदार ही नहीं है। 




रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता