ब्रेकिंग
हर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समयहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समय

IAS अफसर के भाई का मर्डर, अपराधियों ने पीट-पीटकर की हत्या

DESK : एक IAS अफसर के भाई की पीट-पीटकर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि मृतक ने गांव के कुछ लोगों से 10 हजार रुपये उधार दिए थे. इसी लेन-देन के विवाद

IAS अफसर के भाई का मर्डर, अपराधियों ने पीट-पीटकर की हत्या
First Bihar
2 मिनट

DESK : एक IAS अफसर के भाई की पीट-पीटकर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि मृतक ने गांव के कुछ लोगों से 10 हजार रुपये उधार दिए थे. इसी लेन-देन के विवाद में उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. 


मामला उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का है. यहां महेशगंज थाना क्षेत्र के हरकेश गांव में समाज कल्याण विभाग में विशेष सचिव राकेश शुक्ला के भाई अश्विनी शुक्ला की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि अश्विनी शुक्ला ने कुछ साल पहले गांव के ही हृदय लाल उर्फ दुम्मा को 10 हजार रुपये उधार दिए थे. अश्विनी शुक्ला को पता चला कि हृदय लाल ने अपनी जमीन बेची है, जिसका पैसा उसके पास आया है. 


अश्विनी शुक्ला अपना पैसा लेने के लिए हृदय लाल के घर पहुंच गए. घर पहुंच कर अश्विनी शुक्ला ने जब पैसे मांगे तो दोनों के बीच विवाद खड़ा हो गया. हृदय लाल ने घर में रखी लाठी से अश्विनी शुक्ला को पीटना शुरू कर दिया. सिर पर कई बार लाठी पड़ने से अश्विनी शुक्ला बेसुध होकर हृदय लाल के घर में ही गिर गए. 


घटना की जानकारी परिजनों को दी गई स्थानीय पुलिस को मिली तो घायल पड़े अश्विनी शुक्ला को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां हालत बिगड़ने लगी तो लखनऊ के केजीएमयू भेज दिया गया. अश्विनी शुक्ला को केजीएमयू में वेंटीलेटर पर रखा गया, लेकिन थोड़ी देर बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. फिलहाल प्रतापगढ़ पुलिस ने इस मामले में आरोपी हृदय लाल को गिरफ्तार कर लिया है.

टैग्स