ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

उत्तर भारतीयों के टैलेंट पर केंद्रीय मंत्री ने उठाये सवाल, कांग्रेस ने शुरू की घेरेबंदी

RAEBARELI : केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने उत्तर भारतीयों के टैलेंट को लेकर विवादित बयान दे दिया है। संतोष गंगवार ने कहा है कि देश में रोजगार की कोई कमी नहीं है लेकिन

FirstBihar
Admin
2 मिनट
RAEBARELI : केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने उत्तर भारतीयों के टैलेंट को लेकर विवादित बयान दे दिया है। संतोष गंगवार ने कहा है कि देश में रोजगार की कोई कमी नहीं है लेकिन उत्तर भारत में कंपनियों को काबिल कैंडिडेट नहीं मिलते हैं। मोदी सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद उपलब्धियां गिनाते हुए संतोष गंगवार ने कहा है कि देश की बड़ी कंपनियों को उत्तर भारत में टैलेंटेड उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। उत्तर भारतीयों के टैलेंट पर यह बयान देकर संतोष गंगवार बुरे फंसते दिख रहे हैं। कांग्रेस ने उनकी घेराबंदी तेज कर दी है। प्रियंका गांधी ने कहा है कि संतोष गंगवार को यह समझना चाहिए कि 5 साल से केंद्र में उनकी पार्टी की सरकार है। नई नौकरियां देश के अंदर पैदा नहीं हुई और जो थी वह भी आर्थिक मंदी की भेंट चढ़ गई। ऐसे में संतोष गंगवार उत्तर भारतीयों का अपमान करके बच निकलने की कोशिश कर रहे हैं। https://www.youtube.com/watch?v=rmBLKhIVqLs वहीं बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने भी केंद्र सरकार के मंत्री द्वारा उत्तर भारतीयों की योग्यता पर शक जताया जाने की निंदा की है। मदन मोहन झा ने कहा है कि उत्तर भारतीयों में योग्यता की कमी नहीं बल्कि सरकार में इच्छाशक्ति और काबिलियत की कमी दिखती है।
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता