ब्रेकिंग
बिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंकाबिहार के इस 'नगर परिषद' में करोड़ों का खेल...DM की जांच में EO की पकड़ी गई चाल, कार्रवाई वाली फाइल 'सरकार' के पास....पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसाबिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंकाबिहार के इस 'नगर परिषद' में करोड़ों का खेल...DM की जांच में EO की पकड़ी गई चाल, कार्रवाई वाली फाइल 'सरकार' के पास....पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा

उपेंद्र कुशवाहा का बक्सर में भारी विरोध, पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने ही दिखाया काला झंडा

BUXAR : जनता दल यूनाइटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर बक्सर जिले से सामने आ रही है। बक्सर दौरे पर पहुंचे पार्टी के संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को भारी विरोध का सामना करना पड़ा है।

उपेंद्र कुशवाहा का बक्सर में भारी विरोध, पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने ही दिखाया काला झंडा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR : जनता दल यूनाइटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर बक्सर जिले से सामने आ रही है। बक्सर दौरे पर पहुंचे पार्टी के संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। उपेंद्र कुशवाहा पार्टी की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बक्सर पहुंचे थे लेकिन जेडीयू से जुड़े कार्यकर्ताओं ने ही उन्हें काला झंडा दिखाया और गो बैक के नारे लगाए हैं।


अचानक से उपेंद्र कुशवाहा के विरोध और उन्हें काला झंडा दिखाया जाने के कारण अफरा-तफरी का माहौल हो गया। उपेंद्र कुशवाहा आज शहर के ऐतिहासिक किला मैदान में जेडीयू द्वारा आयोजित सद्भावना बढ़ाओ, देश बचाओ सम्मेलन में भाग लेने के लिए बक्सर पहुंचे थे। इसी दौरान ज्योति चौक पर पार्टी के ही कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाकर उनके खिलाफ नारेबाजी की।


दरअसल, बिहार में निकाय चुनाव पर रोक लगने के बाद जेडीयू और बीजेपी के बीच खुद को अति पिछड़ा का सबसे बड़ा हिमायती बताने की होड़ मच गई है। बीजेपी को अतिपिछड़ों का विरोधी बताते हुए जेडीयू ने बीजेपी के खिलाफ सद्भाव बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम चला रही है। आज इस कार्यक्रम का शुभारंभ बक्सर से हुआ। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उपेंद्र कुशवाहा बक्सर पहुंचे थे, जहां जेडीयू के ही कार्यकर्ताओं ने उनका भारी विरोध कर दिया। विरोध जताने वाले सभी जेडीयू कार्यकर्ता कुशवाहा समाज से थे।


कुशवाहा समाज के जेडीयू कार्यकर्ताओं का आरोप था कि उपेंद्र कुशवाहा उनकी बातों को नहीं सुनते हैं। कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे उपेंद्र कुशवाहा से मिलने के लिए कई बार पटना गए लेकिन उनकी बात सुनना तो दूर उन्होंने मुलाकात तक नहीं की। उनका कहना था की जेडीयू सिर्फ कुशवाहा के नाम पर राजनीत करने का काम कर रही है, कुशवाहा समाज की समस्याओं से उसका कोई लेना-देना नहीं है।