ब्रेकिंग
पटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरलपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीBIHAR NEWS: थाने में आवेदन लिखने के नाम पर पैसे की वसूली, शिकारपुर थाने का वीडियो वायरल

कुशवाहा का कुनबा फिर टूटा, प्रवक्ता अभिषेक झा ने छोड़ी पार्टी, तेजस्वी के रुख ने सहयोगियों को किया बेदम

PATNA : विधानसभा में उपेन्द्र कुशवाहा का नामोनिशान खत्म करने वाले नीतीश कुमार ने चुनाव के ठीक पहले एकबार फिर से कुशवाहा के कुनबे में सेंधमारी की है. विधायकों के बाद अब नंबर पा

कुशवाहा का कुनबा फिर टूटा, प्रवक्ता अभिषेक झा ने छोड़ी पार्टी, तेजस्वी के रुख ने सहयोगियों को किया बेदम
First Bihar
2 मिनट

PATNA : विधानसभा में उपेन्द्र कुशवाहा का नामोनिशान खत्म करने वाले नीतीश कुमार ने चुनाव के ठीक पहले एकबार फिर से कुशवाहा के कुनबे में सेंधमारी की है. विधायकों के बाद अब नंबर पार्टी के प्रवक्ता का है. 


रालोसपा प्रवक्ता अभिषेक झा चुनाव के पहले पाला बदलते हुए जेडीयू का दामन थामने जा रहे हैं. उन्होंने अपनी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. अभिषेक झा कुशवाहा की पार्टी के तेजतर्रार प्रवक्ता माने जाते थे लेकिन आज उन्होंने नीतीश कुमार के साथ नई राजनीतिक पारी शुरू करने की सोच है. जेडीयू के लोकसभा सांसद ललन सिंह और मंत्री अशोक चौधरी ने उन्हें अन्य नेताओं के साथ जेडीयू की सदस्यता दी है.


लोकसभा चुनाव से लेकर अबतक कई नेता कुशवाहा का साथ छोड़ चुके हैं. विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे पर अबतक महागठबंधन में कोई फैसला नहीं हुआ है. इस वजह से भी भी आरजेडी के सहयोगी दल के नेता दबाव में हैं. कुशवाहा के कुनबे में इसी दबाव का असर देखने को मिल रहा है. शुक्रवार को जेडीयू कार्यालय में जदयू के सांसद ललन सिंह उन्हें सदस्यता दिलाएंगे. पार्टी कार्यालय में शाम में मिलान समारोह का कार्यक्रम रखा गया है.


अभिषेक झा ने रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को पत्र लिखकर पार्टी और पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है. इस पत्र में अभिषेक झा ने तेजस्वी के ऊपर हमला बोलते हुए लिखा है कि रालोसपा पार्टी आज 9वीं पास या फेल नेता के सामने दरवाजे पर खड़ी है. 


कुशवाहा का कुनबा फिर टूटा, प्रवक्ता अभिषेक झा ने छोड़ी पार्टी, तेजस्वी के रुख ने सहयोगियों को किया बेदम