ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

उप मुखिया की कार से 19 लाख बरामद, आयकर विभाग को दी गयी सूचना

BEGUSARAI: बेगूसराय की परिहारा ओपी पुलिस ने उप मुखिया की गाड़ी से 19 लाख रुपये बरामद किया है। वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने इतनी बड़ी रकम को बरामद किया है। जिस कार से यह रक

उप मुखिया की कार से 19 लाख बरामद, आयकर विभाग को दी गयी सूचना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय की परिहारा ओपी पुलिस ने उप मुखिया की गाड़ी से 19 लाख रुपये बरामद किया है। वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने इतनी बड़ी रकम को बरामद किया है। जिस कार से यह रकम मिली उसमें सवार युवक को हिरासत में लिया गया है। 


युवक से जब पूछताछ की गयी तब पता चला कि सावंत पंचायत का वह उप मुखिया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतने सारे पैसे उसके पास आए कहां से और इसे लेकर वह जा कहां रहा था। हिरासत में लिये गये युवक की पहचान छौड़ाही थाना क्षेत्र के बखरा निवासी मोती राय के बेटे मनोज राय के रूप में हुई है।


डीएसपी चंदन कुमार ने बताया कि परिहारा ओपी क्षेत्र के परिहारा बाजार के पास पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। तभी बखरी बाजार की ओर से आ रही एक ऑल्टो कार को पुलिस ने जब रोका और उसकी जांच की गई तो कार की डिक्की से भारी मात्रा में कैश देख पुलिस भी हैरान रह गयी। 


जब्त रकम को थाना लाया गया जहां नोटों की गिनती की गई। हिरासत में लिए गये उप मुखिया ने बताया कि यह कैश उसी का है जिसे वह जमीन खरीदने के लिए ले जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने इसकी सूचना आयकर विभाग को दी।