ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

सर्दी का सितम जारी, UP में ठंड से अब तक 84 लोगों की मौत

LUCKNOW: पूरे देश में ठंड का थर्ड डिग्री टॉर्चर जारी है. भीषण ठंड से लोग बेहाल हैं. यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में सर्दी का सितम जारी है. ठंड और कोहरे की मार से जनजीवन पूरी त

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

LUCKNOW: पूरे देश में ठंड का थर्ड डिग्री टॉर्चर जारी है. भीषण ठंड से लोग बेहाल हैं. यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में सर्दी का सितम जारी है. ठंड और कोहरे की मार से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. उत्तर प्रदेश में ठंड से अब तक 84 लोगों की मौत हो चुकी है.


पश्चिमी विक्षोभ के कारण मथुरा, सोनभद्र, आगरा का तापमान लगातार घट रहा है. मेरठ, अलीगढ़, आगरा समेत कई जगहों का अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे रिकॉर्ड किया गया है. ठंड के कारण प्रदेशभर में 84 लोगों की जान चली गई है.


ठंड के साथ घने कोहरे का असर ट्रेन और विमानों पर भी पड़ रहा है. कई ट्रेनें विलंब से चल रही हैं तो उड़ानों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है. कानपुर और बुंदेलखंड में भी शीतलहर से लोगों का बुरा हाल है. शहर में सोमवार को अधिकतम 9.6 जबकि न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 1.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. मध्य यूपी और बुंदेलखंड के जिलों में ठंड से 45 लोगों की जान चली गई तो कानपुर में 22 लोगों की मौत हो गई. वेस्ट यूपी में शीतलहर से सोमवार को 6 लोगों की मौत हो गई.