ब्रेकिंग
Bihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपील

दबंगों ने पूर्व विधायक की पीट-पीटकर की हत्या, बेटे की स्थिति गंभीर

DESK: दबंगों ने पूर्व विधायक निर्वेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस दौरान बीच बचाव करने आए उनके बेटे की भी दबंगों ने जमकर पिटाई कर दी. बेटे की स्थिति

दबंगों ने पूर्व विधायक की पीट-पीटकर की हत्या, बेटे की स्थिति गंभीर
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: दबंगों ने पूर्व विधायक निर्वेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस दौरान बीच बचाव करने आए उनके बेटे की भी दबंगों ने जमकर पिटाई कर दी. बेटे की स्थिति गंभीर बनी हुई है. यह घटना लखीमपुर खीरी जिले के त्रिकोलिया पढुआ की है. 

तीन बार रह चुके थे विधायक

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जिस पूर्व विधायक की दबंगों ने पीट-पीटकर हत्या की है वह निघासन विधान सभा से तीन बार निर्दलीय विधायक रहे चुके थे.  घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.


जमीन विवाद में घटना को दिया अंजाम

घटना के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है. त्रिकोलिया पढुआ बस अड्डे के मेन रोड पर पूर्व विधायक की जमीन है. इस पर विवाद के चलते मामला कोर्ट में विचाराधीन है. इस जमीन पर विपक्षी किशन कुमार गुप्ता आज सैकड़ों लोगों के साथ कब्जा करने पहुंच गए. यह देख पूर्व विधायक भी अपने लोगों के साथ मौके पर पहुंचे. इस दौरान ही दबंगों ने पूर्व विधायर की पिटाई कर दी जिससे उनकी मौत हो गई. घरवालों हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. उनके बेटे संजीव को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. परिजनों ने पुलिस पर मिली भगत का आरोप लगाया है.

टैग्स