ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

UGC NET December 2022: यूजीसी नेट का पहला चरण आज से शुरू, एंट्री के लिए जानें नियम

PATNA: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज से यानी 21 फरवरी से यूजीसी नेट फेज 1 के लिए परीक्षा शुरू होगी. जहां फेज 1 के लिए 57 विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी. नोटिफिकेशन 10 फरवरी को

UGC NET December 2022: यूजीसी नेट का पहला चरण आज से शुरू, एंट्री के लिए जानें नियम
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA:  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज से यानी 21 फरवरी से यूजीसी नेट फेज 1 के लिए परीक्षा शुरू होगी. जहां फेज 1 के लिए 57 विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी. नोटिफिकेशन 10 फरवरी को जारी किया जा चुका है. बता दे UGC NET परीक्षा का पहला चरण 21 फरवरी से 24 फरवरी 2023 तक आयोजित किया जाएगा.


NTA द्वारा यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 84 से अधिक विषयों में किया जाना है. बता दें फेज 1 में विभिन्न विदेशी और भारत की क्षेत्रीय भाषाओं, हिंदू अध्ययन, महिला अध्ययन, संगीत, दर्शनशास्त्र, व्यस्क शिक्षा, पर्यटन, आदि विषयों के लिए परीक्षा होनी है. 


यूजीसी नेट परीक्षा राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है. एनटीए ने 13 फरवरी 2023 को एग्जाम सिटी स्लिप जारी की थी. इस परीक्षा के लिए तीन घंटे का समय निर्धारित किया गया है (UGC NET Timing). यूजीसी नेट परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी.


यूजीसी नेट परीक्षा देने वाले किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी. यूजीसी नेट एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो युक्त आधिकारिक पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड जरूर ले जाएं. परीक्षा के लिए दिशा-निर्देशों की लिस्ट जारी की जाएगी.परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर न जाएं.

टैग्स