ब्रेकिंग
अब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर 30 सिपाही बने दारोगा, 8 महिला पुलिसकर्मियों ने भी रचा इतिहासबिहार के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक, स्मार्ट क्लास से ICT लैब तक की मिलेगी सुविधा; कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरीबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: राजगीर, रोहतास और कैमूर में बनेंगे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AAI के साथ MoU को मिली मंजूरीबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरअब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर 30 सिपाही बने दारोगा, 8 महिला पुलिसकर्मियों ने भी रचा इतिहासबिहार के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक, स्मार्ट क्लास से ICT लैब तक की मिलेगी सुविधा; कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरीबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: राजगीर, रोहतास और कैमूर में बनेंगे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AAI के साथ MoU को मिली मंजूरीबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटर

उद्योग मंत्री बनते ही शाहनवाज हुसैन ने कहा- बिहार में इंडस्ट्री के लिए समुद्र की जरूरत नहीं, हम यहां उद्योग का जाल बिछा देंगे

PATNA : बिहार का उद्योग मंत्री बनते ही बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने नीतीश कुमार की बात को झुठला दिया. नीतीश कुमार ने कहा था कि बिहार में इसलिए उद्योग नहीं लग रहा है क्योंकि यहां सम

उद्योग मंत्री बनते ही शाहनवाज हुसैन ने कहा- बिहार में इंडस्ट्री के लिए समुद्र की जरूरत नहीं, हम यहां उद्योग का जाल बिछा देंगे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार का उद्योग मंत्री बनते ही बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने नीतीश कुमार की बात को झुठला दिया. नीतीश कुमार ने कहा था कि बिहार में इसलिए उद्योग नहीं लग रहा है क्योंकि यहां समुद्र नहीं है. शाहनवाज हुसैन ने आज कहा कि बिहार में उद्योग धंधे के लिए समुद्र की जरूरत नहीं है. शाहनवाज ने कहा कि नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से बिहार को उद्योग का हब बना देंगे.


नीतीश से अलग शाहनवाज के बोल
शाहनवाज हुसैन ने आज ही बिहार के उद्योग मंत्री के तौर पर शपथ लिया. उसके बाद एक चैनल से बात करते हुए शाहनवाज ने कहा कि बिहार में उद्योग धंधे के लिए समुद्र की जरूरत नहीं है. शाहनवाज ने कहा कि जिन राज्यों में समुद्र नहीं हैं वहां भी औद्योगिक विकास हुआ है. बिहार और बिहार में इतनी क्षमता है कि इसे औद्योगिक केंद्र बनाया जा सके. शाहनवाज बोले, वे बिहार को नरेंद्र मोदी के सपने का बिहार बना कर दिखायेंगे.


शाहनवाज हुसैन से ये पूछा गया कि नीतीश कुमार ने तो कहा था कि समुद्र नहीं होने के कारण बिहार में उद्योग नहीं लग सकते. शाहनवाज ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ये बात कुछ अलग संदर्भ में कहा था. ये सही है कि समुद्र किनारे वाले राज्यों में ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा होती है. बिहार में गंगा बहती है. गंगा नदी में जहाज चलने शुरू हुए हैं. हम गंगा नदी को समुद्र की तरह उपयोग करेंगे.


शाहनवाज हुसैन ने कहा कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वे उसे पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि वे पार्टी के सिपाही हैं पार्टी ने जो काम दिया है वे उसे पूरा करेंगे. 

टैग्स