ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

उद्धव ठाकरे ने पास की पहली परीक्षा, सदन में साबित किया बहुमत

MUMBAI: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पहली परीक्षा पास कर ली है. सरकार ने सदन में बहुमत साबित कर दिया है. महाराष्ट्र में अब 'ठाकरे राज' हो गया है. सूबे में

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

MUMBAI: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पहली परीक्षा पास कर ली है. सरकार ने सदन में बहुमत साबित कर दिया है. महाराष्ट्र में अब 'ठाकरे राज' हो गया है. सूबे में शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस की सरकार बन गई है. शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली 'महा विकास आघाड़ी' सरकार ने महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत साबित कर दिया है. 

इससे पहले सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. बीजेपी विधायकों ने विधानसभा में जमकर नारेबाजी की. पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सत्र के नियमों का उल्लंघन किया गया है. उन्होंने कहा कि नियमों के खिलाफ अधिवेशन बुलाया गया है, वंदे मातरम से अधिवेशन की शुरुआत होनी चाहिए. फडणवीस ने कहा कि मंत्रियों ने गलत तरीके से शपथ ली है. देवेंद्र फडणवीस ने प्रोटेम स्पीकर बदलने का मुद्दा भी उठाया.  इसके बाद बीजेपी के सदस्यों ने सदन से वॉक आउट कर दिया. 


विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले सीएम उद्धव ठाकरे ने शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. आपको बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है. उद्धव ने कामकाज संभालने के साथ ही राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. सीएम की कुर्सी संभालने के पहले ही दिन उद्धव ने आरे कालोनी के पास मेट्रो के कामकाज को रोकने के आदेश दे दिए, जहां रातों-रात दो हजार पेड़ काट दिए गए थे.