ब्रेकिंग
Bihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलान

BIHAR NEWS : बॉयफ्रेंड के लिए सड़क पर भिड़ीं दो लड़कियां ! जमकर चलें लात -घूंसे और थप्पड़-चप्पल

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक अजीबो-गरीब घटना निकलकर सामने आया है। जहां दो लड़कियों के बीच सड़क पर लड़ाई का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा

BIHAR NEWS : बॉयफ्रेंड के लिए सड़क पर भिड़ीं दो लड़कियां ! जमकर चलें लात -घूंसे और थप्पड़-चप्पल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक अजीबो-गरीब घटना निकलकर सामने आया है। जहां दो लड़कियों के बीच सड़क पर लड़ाई का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड के लिए दोनों लड़कियां आपस में भिड़ गईं और दूसरे पर जमकर हमला किया। दोनों ओर से जमकर थप्पड़ और चप्पल चले। किसी ने छत से इसका वीडियो बन लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। दोनों युवतियों के बीच लप्पड़-थप्पड़ के वीडियो पर भांति भांति के कमेंट्स आ रहे हैं। फर्स्ट बिहार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।


जानकारी के अनुसार, यह घटना काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जहां एक रेस्त्रां के पास दोनों के बीच जंग का सीन एक मकान के ऊपर से फिल्माया गया है जिसे लोग चटखारा लगाकर देख रहे हैं। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों लड़ियां कॉलेज में पढ़ती हैं। उनके साथ दो अन्य लड़कियां भी थीं। यह चारों चल रहे थे कि दो लड़कियों के बीच बहस शुरू हो गई। 


वहीं,दोनों के बीच बॉयफ्रेंड को लेकर विवाद शुरू हुआ। एक लड़की ने थप्पड़ चला दिया उसके बाद दोनों ओर से महाभारत शुरू हो गया। वीडियों में दोनों लड़कियां एक दूसरे पर थप्पड़ और चप्पल की बौछड़ करती दिख रही हैं और उनके साथ वाली दो लड़कियां उनका झगड़ा छुड़ा रही हैं। वीडियो किसने बनाया इसका पता नहीं चल रहा है। 


इधर वायरल वीडियो को खूब देखा जा रहा है। इस पर कमेंट भी काफी संख्या में आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब उनके बीच लड़ाई हो रही थी तो कई लोग मौके पर पहुंच गए। लेकिन उन्हें छुड़ाने वालों की कमी थी। उनके साथ जो दो लोग थे वही उन्हें अलग करते रहे और लड़कियां बार बार उलझ जा रही थीं। लड़कियों की बीच लड़ाई के वीडियो की चर्चा चौक चौराहों पर भी हो रही है।