1st Bihar Published by: 7 Updated Jun 27, 2019, 7:38:23 PM
- फ़ोटो
NAWADA : बिहार के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश कहर बनकर टूटी. इस वक्त खबर आ रही है नवादा जिले से जहां बारिश के दौरान बिजली गिरने के समय दो लोगों की मौत हो गई है. जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए हैं. हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा है. हादसा जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके के भोला बीघा गांव की है. जहां वज्रपात से 2 लोगों की मौत हो गई है. ग्रामीणों ने बताया कि चार युवक जानवर चराने के लिए खेत में गए हुए थे. उसी दौरान तेज बारिश में बिजली गिरने के कारण एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घायलों को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान दूसरे युवक की मौत हो गई. मृतकों की पहचान विष्णुदेव यादव के बेटे फोटो कुमार और जयराम प्रसाद के बेटे दुलारचंद कुमार के रूप में की गई है. पंकज कुमार और भवानी कुमार घायल बताये जा रहे हैं. नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट