1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 29, 2019, 7:04:53 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से जहां दो भाईयों की गड्ढ़े में डूबकर मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ जब ये दोनों भाई नहाने गए हुए थे. घटना जिले के अमारी पंचायत के बरदाहा गांव की है. बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान दोनों भाईयों का पैर फिसल गया और वो लोग 15 फुट गहरे गड्ढे में चले गए. गहराई में चले जाने के चलते दोनों भाइयों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों की मां की मौत भी कुछ सालों पहले ही हो गई है. दोनों लड़कों के पिता बाहर में रहकर मजदूर का काम करते हैं और परिवार का गुजर बसर करते हैं. घटना के बाद लोगों का पीड़ित के घर तांता लग गया और लोगों ने परिवार को सांत्वना दी. बेगूसराय से जितेंद्र की रिपोर्ट