ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

ट्विटर पर अब राजनीतिक विज्ञापन की इजाजत नहीं, 22 नवंबर से होगी रोक

DELHI : सोशल नेटवर्किंग साइट टि्वटर दुनिया भर में पॉलिटिकल विज्ञापन रोकने की घोषणा कर दी है। ट्विटर ने आगामी 22 नवंबर से अपने प्लेटफार्म पर पॉलिटिकल विज्ञापन करने पर रोक लगाने

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : सोशल नेटवर्किंग साइट टि्वटर दुनिया भर में पॉलिटिकल विज्ञापन रोकने की घोषणा कर दी है। ट्विटर ने आगामी 22 नवंबर से अपने प्लेटफार्म पर पॉलिटिकल विज्ञापन करने पर रोक लगाने का फैसला किया है। ट्विटर ने यह फैसला सोशल मीडिया के बढ़ते दुरुपयोग को देखते हुए किया है। 

टि्वटर के सीईओ जैक डोरसी ने इस फैसले का ऐलान करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हाल के वक्त में सबसे मजबूत प्रचार माध्यम के तौर पर उभरा है लेकिन इसके दुरुपयोग के अपने राजनीतिक खतरे हैं। लिहाजा हमने ट्विटर के प्लेटफार्म पर पॉलिटिकल विज्ञापन चलाए जाने पर रोक लगा दी है। 

हाल के वक्त में सोशल मीडिया के बेजा इस्तेमाल को लेकर अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्म पर बहस छिड़ी हुई है। कई देश सोशल मीडिया को लिमिटेड किए जाने की राय जता चुके हैं, इसी बीच में यह बड़ा फैसला लिया है। हालांकि ट्विटर के फैसले से अलग फेसबुक ने फिलहाल राजनीतिक प्रचार सामग्री पर किसी तरह की रोक लगाने से इनकार किया है। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग के मुताबिक इस तरह की रोक से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को नुकसान पहुंचेगा। जुकरबर्ग ने कहा है कि फेसबुक जल्दबाजी में ऐसा कोई फैसला नहीं लेने वाला।