ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

विपक्ष के नेताओं को ट्विटर ने दिया धोखा, गड़बड़ी के कारण सरकार पर नहीं साध पाए निशाना

PATNA : पटना में जलजमाव और आपदा के बीच महागठबंधन का कोई भी नेता सड़क पर नहीं दिखा। तमाम बड़े चेहरे अपने ड्राइंग रूम में बैठकर सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर निशाना साधते रहे। ले

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पटना में जलजमाव और आपदा के बीच महागठबंधन का कोई भी नेता सड़क पर नहीं दिखा। तमाम बड़े चेहरे अपने ड्राइंग रूम में बैठकर सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर निशाना साधते रहे। लेकिन ट्विटर के जरिए सरकार को घेरने वाले विपक्ष के नेता आज खासे परेशान दिखे। 

दरअसल पटना में ट्विटर को लेकर आई गड़बड़ी के कारण कोई भी व्यक्ति लगभग 2 घंटे ट्वीट नहीं कर पाया। बुधवार की दोपहर अचानक से आई इस समस्या के कारण विपक्ष के नेताओं में बेचैनी देखी गई। जनता के बीच पहुंचे बगैर सरकार पर ट्वीट के जरिए हमला बोलने वाले नेताजी परेशान रहे। 

विपक्ष के नेताओं की परेशानी इस बात से समझी जा सकती है कि अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट नहीं होता देख वह फोन लगाकर दूसरों से जानकारी लेने लगे। कई नेताओं को तो यह डर सताने लगा कि उनका ट्विटर अकाउंट किसी ने हैक कर लिया। कुछ नेताओं को इस बात की आशंका हुई कि सरकार ने उनके ट्विटर अकाउंट के साथ कोई खेल कर दिया। आपदा का सामना कर रहे हैं पटना वासियों के लिए ट्विटर के जरिए मरहम लगा रहे इन नेताओं की बेचैनी देखने लायक थी। विपक्ष के इन नेताओं की बेचैनी का राज तब खुला जब अपने टि्वटर हैंडल में आई इस परेशानी को लेकर उन्होंने दूसरों से जानकारी इकट्ठा करनी शुरू की। आखिरकार जब ट्विटर में आई गड़बड़ी खत्म हुई तो नेताजी ने राहत की सांस ली।