ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

तुम्हारे गहने से बेटे की हो जाएगी मौत, पटना में पानी सुंघाकर रिटायर्ड प्रोफेसर की पत्नी से फ्रॉड, लाखों का जेवर ले भागा बदमाश

PATNA : राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला से अड्रेस पूछने के बहाने रास्ता रोक कर एक जालसाज ने उसे अपने वश में कर लिया और उसके गहने उतरवा दिए। मामला पटन

तुम्हारे गहने से बेटे की हो जाएगी मौत, पटना में पानी सुंघाकर रिटायर्ड प्रोफेसर की पत्नी से फ्रॉड, लाखों का जेवर ले भागा बदमाश
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला से अड्रेस पूछने के बहाने रास्ता रोक कर एक जालसाज ने उसे अपने वश में कर लिया और उसके गहने उतरवा दिए। मामला पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के शिवाजी पार्क के पीसी कॉलिंग डी/6 का है। इस घटना को अंजाम महिला के घर से थोड़ी ही दूरी पर दिया गया है। 



पीड़ित महिला कॉमर्स कॉलेज के बॉटनी विभाग के प्रोफेसर पद से रिटायर हुए दीपक प्रसाद की पत्नी हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर में शिवाजी पार्क टेंपो स्टैंड के पास अपने घर से डॉक्टर के पास आई हुई थी। इसी दौरान वहां एक शख्स आ पहुंचा। उसने महिला से कपूर मांगे और महिला के कान और उंगली के गहनों में दोष बता दिया। शख्स ने ऐसी बात कह दी कि महिला सहम गई। 




शख्स ने कहा कि तुमने जो गहने पहने हैं उससे तुम्हारे बेटे को दोष है और उसकी मौत भी हो सकती है। फिर उसने रंजू के हाथों में पानी की कुछ बूंद देकर उस पानी को सर के चारों तरफ घुमाने को कहा। शख्स जो जो कहता गया महिला वैसा ही करने लगी। उसने महिला को अपने वश में कर लिया था। इस दौरान वहां पर एक अन्य युवक भी पहुंच गया और उस युवक ने भी उस व्यक्ति द्वारा कहीं गई बातों को मानना शुरू किया। इसके बाद शख्स ने महिला से गहने उतरने को कहे और उसे लेकर फरार हो गया। 

टैग्स