ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

इमरान खान को ट्रंप ने दिया करारा झटका, कहा- ‘पाकिस्तान से उपजे आतंकवाद से निपट लेंगे PM मोदी’

NEWYORK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की. संयुक्त राष्ट

FirstBihar
Khushboo Gupta
1 मिनट

NEWYORK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की. संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के इतर दोनों नेताओं ने मुलाकात की.


इस दौरान प्रेसिडेंट ट्रंप ने पाकिस्तान को करारा झटका देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान से उपजे आतंकवाद से निपटने में सक्षम हैं. ट्रंप से जब पाक पीएम इमरान खान के आतंकियों को ट्रेनिंग देने के कबूलनामे पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं सुना है लेकिन आपके पीएम इसका समाधान जरूर निकाल लेंगे.


कश्मीर मुद्दे की आड़ में अपने आतंकी चेहरे को बचाने में जुटे पाकिस्तान को डोनाल्ड ट्रंप से करारा झटका लगा है. आपको बता दें कि इमरान खान ने ये स्वीकार किया था कि पाकिस्तान की आर्मी और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने ही अलकायदा और दूसरे आतंकी संगठनों को ट्रेनिंग दी थी.