ट्रक-मैजिक की टक्कर में 9 लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

1st Bihar Published by: Ranjan Singh Updated Feb 23, 2021, 7:47:54 PM

ट्रक-मैजिक की टक्कर में 9 लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

- फ़ोटो



SASARAM:- खबर सासाराम से आ रही है जहां ट्रक और मैजिक की टक्कर हुई है। जिसमें मैजिक सवार 5 महिला सहित 9 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में 2 बच्चे भी शामिल है। फिलहाल सभी घायलों को सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना शिव सागर के घोरघट एनएच की है। बताया जाता है कि कैमूर के कुदरा से सभी सासाराम की ओर जा रहे थे तभी ट्रक ने मैजिक को टक्कर मार दी। मैजिक पर सासाराम लौट रहे सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।