1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 21, 2024, 10:25:31 PM
- फ़ोटो
MOTIHARI: मोतिहारी के रामगढ़वा में एक ट्रक नेशनल हाईवे पर बर्निंग ट्रक बन गई और एनएच पर ही धू-धूकर जलने लगी। ट्रक में लगी आग को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ गयी। जिसके कारण एनएच पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी।
जय गुरूदेव होटल के पास ट्रक में लगी भीषण आग से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बताया जाता है कि पहले ट्रक और बाइक की टक्कर हुई थी। जिसमें ट्रक बाइक को 500 मीटर तक घसीटते चली गयी इसी दौरान बाइक की पेट्रोल टंकी फट गयी और आग लग गई। वही बाइक सवार की हालत गंभीर बनी हुई है।
ट्रक में आग लगते ही ड्राइवर ट्रक को छोड़कर भाग खड़ा हुआ और देखते ही देखते पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया। बर्निंग ट्रक को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके कारण नेशनल हाइवे पर यातायात बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। उधर पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।