1st Bihar Published by: SANT SAROJ Updated Mar 03, 2021, 7:35:16 PM
- फ़ोटो
SUPAUL: सड़क दुर्घटना में मौत की खबर आए दिन सामने आ रही है। कई घटनाएं ओवरटेक के कारण हो रही है। ताजा मामला सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया पेट्रोल पंप के पास की है। जहां एक युवक को ट्रक ने रौंद डाला जिससे घटनास्थल पर मौत हो गई। युवक की पहचान मधेपुरा के बिहारीगंज निवासी 32 वर्षीय मंजेश कुमार झा उर्फ निराला के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शी की माने तो ओवरटेक के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गया और ट्रक की चपेट में आ गया। घटना को बाद ट्रक को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

