1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 26, 2024, 9:31:55 AM
- फ़ोटो
BETTIAH : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इस बीच अब एक ताजा मामला बेतिया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल इस घटना की सुचना नजदीकी पुलिस टीम को दे दी गई है।
दरअसल, बेतिया में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक ट्रक और बोलेरो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी। यह घटना बेतिया-लौरीया मार्ग में गुरवालिया के समीप की है। जहां एक बारात से भरी बोलेरो में अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी। वहीं आधा दर्जन लोग जख्मी हैं जिन्हें पुलिस ने जीएमसीएच अस्पताल इलाज के लिए लाया है।