1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Dec 26, 2020, 3:58:56 PM
- फ़ोटो
SASARAM : इस वक़्त की बड़ी खबर रोहतास जिले से सामने आ रही है जहां ट्रेन से काटकर सेना के एक जवान की मौत हो गई है. घटना सासाराम में रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोड़ की बताई जा रही है.
मृतक की पहचान जगतार सिंह के रूप में हुई है जो हरियाणा के रहने वाले थे. हादसा की सूचना मिलते ही रेल पुलिस ने शव को बरामद किया तथा परिजनों और सैन्य अधिकारियों को सूचना दी.
इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. फिलहाल यह घटना कैसे घटी, पुलिस इसकी जांच कर रही है. मामले में जांच के बाद ही पुलिस ने आगे की कार्रवाई करने की बात कही है.