ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

टॉर्च की रोशनी में मरीज का इलाज, खुद वेंटिलेटर पर सासाराम सदर अस्पताल!

ROHTAS: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय बिहार में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा करते हैं। लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आती है। हम बात सासारा

टॉर्च की रोशनी में मरीज का इलाज, खुद वेंटिलेटर पर सासाराम सदर अस्पताल!
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय बिहार में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा करते हैं। लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आती है। हम बात सासाराम सदर अस्पताल की कर रहे हैं जहां टॉर्च की रोशनी में मरीज का इलाज करने की तस्वीर सामने आई है। यह नजारा यहां के लिए आम बात हो गयी है। 


आए दिन किसी ना किसी कारण से अस्पताल में बिजली गुल रहती है। आज अचानक शार्ट सर्किट की वजह से सासाराम सदर अस्पताल में अंधेरा छा गया। यहां के डॉक्टर अंधेरे में ही टॉर्च जलाकर मरीजों का इलाज करते देखे गये। मेंटेनेंस के अभाव में इस तरह की समस्याएं आए दिन सामने आती है। 


अस्पताल के उपाधीक्षक डा. बीके पुष्कर का कहना है कि शॉर्ट सर्किट होने के कारण बिजली गुल हुई है। जिसे ठीक करने के दौरान एक कर्मचारी भी झुलस गया जिसके बाद मैकेनिक को बुलाया गया है। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी। बता दें कि इस तरह की तस्वीरें आए दिन इस अस्पताल में सामने आते रहती है। 


बिजली गुल होने के कारण टॉर्च की रोशनी में ही मरीजों का इलाज होता है। यह तस्वीर सासाराम के ओपीडी की है। आज मौसम खराब होने के कारण दिन में ही अंधेरा छाया हुआ था और उस पर से बिजली फिर गुल हो गई थी। ऐसे में समझ सकते हैं कि यहां कि क्या स्थिति रही होगी? बिजली नहीं रहने के कारण मरीज से लेकर इलाज करने वाले डॉक्टर भी परेशान रहे। 

टैग्स