ब्रेकिंग
अब और करीब आई पटना मेट्रो! राजेंद्रनगर से मोइनुल हक स्टेडियम तक टनल तैयार, जानिए लेटेस्ट अपडेटBihar News : पटना में बवाल के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन! 500 अज्ञात पर FIR, 40 हिरासत में, यूट्यूबर्स भी रडार परBihar News : पटना जंक्शन पर टिकट काउंटर बना अखाड़ा! दो महिला क्लर्कों में जमकर मारपीट, दांत से काटा-नाखून से किया हमलाBihar News : बिहार में जमीन बेचने वालों के लिए बड़ी खबर! आवेदन के 30 दिन में मिलेगा पैसाBihar News : बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! केंद्र से मांगे गए 7900 करोड़, बदल जाएगी स्कूलों की तस्वीरअब और करीब आई पटना मेट्रो! राजेंद्रनगर से मोइनुल हक स्टेडियम तक टनल तैयार, जानिए लेटेस्ट अपडेटBihar News : पटना में बवाल के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन! 500 अज्ञात पर FIR, 40 हिरासत में, यूट्यूबर्स भी रडार परBihar News : पटना जंक्शन पर टिकट काउंटर बना अखाड़ा! दो महिला क्लर्कों में जमकर मारपीट, दांत से काटा-नाखून से किया हमलाBihar News : बिहार में जमीन बेचने वालों के लिए बड़ी खबर! आवेदन के 30 दिन में मिलेगा पैसाBihar News : बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! केंद्र से मांगे गए 7900 करोड़, बदल जाएगी स्कूलों की तस्वीर

टोक्यो ओलंपिक : ब्रॉन्ज मेडल मैच में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की शानदार जीत, जर्मनी को 5-4 से हराया

DESK : टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है. 41 साल के सूखे को खत्म करते हुए भारत को हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया है. भारत ने जर्मनी को 5-4 से मात दी.

टोक्यो ओलंपिक : ब्रॉन्ज मेडल मैच में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की शानदार जीत, जर्मनी को 5-4 से हराया
First Bihar
3 मिनट

DESK : टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है. 41 साल के सूखे को खत्म करते हुए भारत को हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया है. भारत ने जर्मनी को 5-4 से मात दी. भारत के लिए यह शानदार जीत है. 

टोक्यो ओलंपिक : ब्रॉन्ज मेडल मैच में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की शानदार जीत, जर्मनी को 5-4 से हराया

भारतीय टीम के सिमरनजीत सिंह ने दो गोल दागे. टीम इंडिया की इस मुकाबले में खराब शुरुआत भले रही हो लेकिन फिर उसने लगातार गोल दागकर वापसी की. लेकिन इसके बाद जर्मनी ने दो और गोल कर भारत पर दबाव बना दिया. लेकिन टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी करते हुए महज 2 मिनट में मैच को 5-4 की बढ़त पर ला दिया. जर्मनी ने मैच के पहले मिनट में ही गोल किया था. जर्मनी की ओर से Timur Oruz ने ये फील्ड गोल किया, जिसके बाद जर्मनी 1-0 से आगे हो गई थी.

टोक्यो ओलंपिक : ब्रॉन्ज मेडल मैच में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की शानदार जीत, जर्मनी को 5-4 से हराया

टीम इंडिया के पास जवाबी हमला करने का मौका था, लेकिन वो चूक गई. भारत को 5वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला था. लेकिन रुपिंदर पाल सिंह गोल करने में नाकाम रहे. रुपिंदर निराश नजर आए. वह इंजेक्शन से खुश नहीं दिखे. पहला क्वार्टर में जर्मनी भारत पर हावी रहा. इस क्वॉर्टर में जर्मनी काफी आक्रामक नजर आया. जर्मनी की टीम ने पहले मिनट में ही गोल दागकर अपने इरादे साफ कर दिए और शुरुआती बढ़त बना ली. 

टोक्यो ओलंपिक : ब्रॉन्ज मेडल मैच में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की शानदार जीत, जर्मनी को 5-4 से हराया

पहले क्वार्टर के खत्म होने के ठीक पहले उसे पेनल्टी कॉर्नर मिले. भारत ने इसपर शानदार बचाव किया और जर्मनी की बढ़त को 1-0 तक ही रखा. श्रीजेश की यहां पर खासतौर से तारीफ करनी होगी. उन्होंने लगातार दो अच्छे सेव किए. दूसरे हाफ में भारत ने गजब खेल दिखाया है. भारत ने न सिर्फ लगातार गोल किए बल्कि जर्मनी के खिलाड़ियों को खासा छकाया. जर्मनी की टीम दूसरे हाफ में दबाव में नजर आई. वहीं भारत के खिलाड़ी लगातार गोल की तलाश में दिखे, जिसका उन्हें फायदा मिला. सिमरनजीत सिंह ने हॉकी प्रेमियों को निराश नहीं किया और गोल किए.

टैग्स