ब्रेकिंग
‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना

TMC सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला फूंकते ही मच गई अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे सम्राट चौधरी

PATNA: संसद भवन परिसर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाया गया। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने उपराष्ट्रपति की मिमिक्री की और कांग्रेस नेता राहुल गांधी इसके वीडियो बनाते

TMC सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला फूंकते ही मच गई अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे सम्राट चौधरी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: संसद भवन परिसर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाया गया। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने उपराष्ट्रपति की मिमिक्री की और कांग्रेस नेता राहुल गांधी इसके वीडियो बनाते दिखे थे। सोशल मीडिया पर टीएमसी सांसद के मिमिक्री का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी लगातार प्रदर्शन कर रही है। धनखड़ के समर्थन में बीजेपी किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं उतरे और पटना में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला फूंका गया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने यह नारा लगाया कि किसान पुत्र के सम्मान में किसान मोर्चा मैदान में उतरे हैं। उपराष्ट्रपति का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान।


बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जैसे ही TMC सांसद कल्याण बनर्जी के पुतले में माचिस की तिल्ली लगाई। पुतला धू-धूकर जलने लगा लेकिन तभी अचानक अफरा-तफरी मच गयी। दरअसल हुआ यह  पुतले में आग लगाते हुए वह तेज हवा के कारण बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की ओर गिरने लगा। किसी तरह कार्यकर्ताओं ने इस पर काबू पाया और पुतले को सम्राट चौधरी की ओर गिरने नहीं दिया। जलता हुआ पुतला किसी तरह गिरते-गिरते बचा और जिससे सम्राट चौधरी बाल-बाल बच गये।


वही मिमिक्री विवाद पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का बयान भी सामने आ गया है। उनका कहना है कि मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा कभी नहीं था। धनकड़ साहब मुझसे बहुत वरिष्ठ हैं। मुझे नहीं पता कि उन्होंने इसे अपने ऊपर क्यों लिया है। मेरा सवाल यह है कि अगर उन्होंने इसे अपने ऊपर ले लिया है, तो क्या वे राज्यसभा में इस तरह का व्यवहार करते हैं?


इससे पहले कल्याण बनर्जी ने माफी मांगने से इनकार करते हुए कहा था कि मिमिक्री करना एक कला है पता नहीं क्यों धनखड़ साहब ने इसे अपने ऊपर ले लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो खुद 2014 से 2019 के बीच कार्यवाही के दौरान कई बार इस तरह का मजाक कर चुके हैं। बता दें कि इस पूरी घटना को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया।   

TMC सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला फूंकते ही मच गई अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे सम्राट चौधरी


TMC सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला फूंकते ही मच गई अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे सम्राट चौधरी


टैग्स