ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमला

आज से लगातार 3 दिन तक बंद रहेंगे बैंक, कैश की हो सकती किल्लत

DESK : सरकारी और कुछ निजी बैंकों के कर्मचारी आज से दो दिनों के हड़ताल पर रहेंगे. बैंककर्मी अपनी मांगों को लेकर 31 जनवरी और 1 फरवरी को हड़ताल पर रहेंगे. वहीं 2 फरवरी को रविवार ह

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : सरकारी और कुछ निजी बैंकों के कर्मचारी आज से दो दिनों के हड़ताल पर रहेंगे. बैंककर्मी अपनी मांगों को लेकर 31 जनवरी और 1 फरवरी को हड़ताल पर रहेंगे. वहीं 2 फरवरी को रविवार है तो बंदी कुल तीन दिनों की हो जाएगी. तीन दिन तक बैंक बंद रहे तो ब्रांच में कामकाज पर बहुत ज्यादा असर पड़ेगा. एटीएम में भी कैश की किल्लत बढ़ सकती है.  

हालांकि हड़ताल के दौरान नेट बैंकिंग के सामान्य रूप से काम करने की संभावना है.  लेकिन कैश की किल्लत हो सकती है. शादी का मौसम होने के कारण लोगों को और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. 

बैंककर्मियों की मुख्य मांगों में वेतन में 20 फीसदी की बढ़ोतरी, सप्ताह में पांच दिनों का काम, बेसिक पे में स्पेशल भत्ते का विलय, एनपीएस को खत्म करने, परिवार को मिलने वाली पेंशन में सुधार और रिटायरमेंट पर मिलने वाले लाभ को आयकर से बाहर रखने जैसी मांगे शामिल हैं. बैंक यूनियनों का कहना है कि अगर उनकी मांग पर मार्च तक कोई फैसला नहीं आया तो बैंक कर्मचारी 1 अप्रैल से अनिश्चतकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे.