ब्रेकिंग
CM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल मैं भरत तिवारी का भाई हूं’ कहकर विवादों में आये सिपाही आशीष तिवारी होंगे बर्खास्त...DIG ने पुलिस मुख्यालय को भेजी रिपोर्टदोस्त के साथ घर से निकले युवक की संदिग्ध मौत, नाराज लोगों ने किया सड़क जाम; परिजनों ने हत्या की जताई आशंकाबिहार में जल संकट दूर करने की तैयारी, वाटर अथॉरिटी का होगा गठन; सम्राट सरकार का मेगा प्लानमौसम का बदला मिजाज: मुजफ्फरपुर-सुपौल-नालंदा समेत 5 जिलों में झमाझम बारिश, 24 घंटे में एक्टिव होगा मानसूनCM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल मैं भरत तिवारी का भाई हूं’ कहकर विवादों में आये सिपाही आशीष तिवारी होंगे बर्खास्त...DIG ने पुलिस मुख्यालय को भेजी रिपोर्टदोस्त के साथ घर से निकले युवक की संदिग्ध मौत, नाराज लोगों ने किया सड़क जाम; परिजनों ने हत्या की जताई आशंकाबिहार में जल संकट दूर करने की तैयारी, वाटर अथॉरिटी का होगा गठन; सम्राट सरकार का मेगा प्लानमौसम का बदला मिजाज: मुजफ्फरपुर-सुपौल-नालंदा समेत 5 जिलों में झमाझम बारिश, 24 घंटे में एक्टिव होगा मानसून

टिकारी का दौरा कर रहे पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार, कई गांवों में चला रहे जनसंपर्क

GAYA : विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा के बाद से नेताओं ने जनसंपर्क अभियान और तेज कर दिया है. जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को जानने-समझने का सिलसिला शुरू हो गया है. इसी क्रम में

टिकारी का दौरा कर रहे पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार, कई गांवों में चला रहे जनसंपर्क
First Bihar
2 मिनट

GAYA : विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा के बाद से नेताओं ने जनसंपर्क अभियान और तेज कर दिया है. जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को जानने-समझने का सिलसिला शुरू हो गया है. इसी क्रम में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता और पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार लगातार गया के टिकारी विधानसभा में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. 


आपको बता दें कि उन्होंने कोंच प्रखंड के कोराप पंचायत के डिहुरी ग्राम, टिकारी प्रखंड के पुरा पंचायत के हरना मठिया ग्राम, भवनपुर ग्राम, अर्क ढिवरिया ग्राम, विनोवा नगर ग्राम, गुलजाना ग्राम, बिशुनपुर ग्राम, सुंदरपुर ग्राम, केसो बिगहा ग्राम, महुआ बिगहा ग्राम और अलालपुर ग्राम का दौर किया और वहां की जनसमस्याओं से रूबरू हुए. 


गौरतलब है कि पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार ने कई गांवों का दौरा किया है. इस दौरान उन्होंने लोगों को भरोसा दिया है कि नीतीश कुमार अगर बिहार के फिर से मुख्यमंत्री बने तो विकास की रफ्तार सुस्त नहीं पड़ेगी. डॉ. अनिल कुमार लगातार टिकारी विधानसभा में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं.