Hindi News / news / सासाराम में करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत

सासाराम में करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत

1st Bihar Published by: 3 Updated Jun 27, 2019, 10:34:46 AM

सासाराम में करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से आ रही है. जहां करंट लगने से 3 लोगों की मौत हो गई है. यह हादसा सासाराम के कोचस के पदुमसी डिहरा में हुई है. जहां खेत में पटवन के लिए बिजली का तार ले जाने के दौरान करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई. खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि पदुमसी डिहरा में कुछ लोग खेत पटवन करने के लिए बिजली का क्नेकशन जोड़ रहे थे, तभी अचानक तार में बिजली सप्लाई हो गई, जिसके चपेट में तीन लोग आ गए. आनन- फानन में सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. पर वहां पहुंचने से पहले सभी की मौत हो गई.