ब्रेकिंग
नालंदा से 8 माह के मासूम 'जनसुराज' का अपहरण, जांच में जुटी डॉग स्क्वॉड और FSL की टीम पटना में इस दिन तक बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल, DM ने जारी किया आदेशपटना के मंदिरी इलाके में संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप पुलिस अफसरों को 'घूसखोर' और 'काले अंग्रेज' कहने वाले सिपाही की गई नौकरी, कॉन्स्टेबल ने कहा..सच बोलने का मिला इनामबिहार में पुलिस टीम पर हमला: बालू लदा बेकाबू ट्रैक्टर गुमटी में घुसा, बुजुर्ग की मौत के बाद बवाल; पथराव में दारोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायलनालंदा से 8 माह के मासूम 'जनसुराज' का अपहरण, जांच में जुटी डॉग स्क्वॉड और FSL की टीम पटना में इस दिन तक बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल, DM ने जारी किया आदेशपटना के मंदिरी इलाके में संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप पुलिस अफसरों को 'घूसखोर' और 'काले अंग्रेज' कहने वाले सिपाही की गई नौकरी, कॉन्स्टेबल ने कहा..सच बोलने का मिला इनामबिहार में पुलिस टीम पर हमला: बालू लदा बेकाबू ट्रैक्टर गुमटी में घुसा, बुजुर्ग की मौत के बाद बवाल; पथराव में दारोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायल

Bihar News: कारोबारी विवेक सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर, जिगरी दोस्त निकला हत्यारा

MOTIHARI: मोतिहारी में पिछले दिनों जमीन कारोबारी विवेक सिंह हत्याकांड (murder case of businessman Vivek Singh) के मुख्य आरोपी(main accused) झुन्ना सिंह ने पुलिस के सामने सरेंड

Bihar News: कारोबारी विवेक सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर, जिगरी दोस्त निकला हत्यारा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में पिछले दिनों जमीन कारोबारी विवेक सिंह हत्याकांड (murder case of businessman Vivek Singh) के मुख्य आरोपी(main accused) झुन्ना सिंह ने पुलिस के सामने सरेंडर (surrender) कर दिया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने इसकी जानकारी दी है।


पुलिस की दबिश से परेशान होकर आखिरकार कारोबारी की हत्या का आरोपी दोस्त झुन्ना सिंह ने कोर्ट में जाकर आत्मसमर्पण किया। पुलिस द्वारा झुन्ना सिंह के ऊपर इनाम की घोषणा करने के 72 घंटे के भीतर उसने सरेंडर किया है। अब मोतिहारी पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। 


दरअसल, शहर के दो दोस्त विवेक कुमार सिंह और झुंना सिंह ने दोस्ती की मिसाल दी जाती थी। दोनों ने अपना कारोबार शुरू किया था और जमीन के कारोबार में बंपर पैसा भी कमाया था लेकिन झुना सिंह ने विश्वास घात करते हुए शूटर के साथ मिलकर विवेक सिंह की हत्या करवा दी थी। एसआईटी ने झुना पांडे और विवेक सिंह के अकाउंट को खंगाला तो कई चौंकाने वाले रहस्य सामने आए। दोनों के बीच में करोड़ों रुपए के ट्रांजेक्शन होने के सबूत भी मिले थे।


पुलिस ने खुलासा किया था कि झुना सिंह और विवेक कुमार में पैसे के लेनदेन को लेकर कुछ नाराजगी चल रही थी। उसी को लेकर झुन्ना सिंह ने विवेक को ठिकाने लगाने की साजिश रच दी थी। झुना पांडेय ने विवेक सिंह को फोन किया और कहा कि उसकी गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया है। जब विवेक सिंह पेट्रोल लेकर लक्ष्मीपुर चौक पहुंचा, तभी विवेक सिंह के पास एक शख्स बाइक से आया और विवेक सिंह के गर्दन पर गोली चला दी थी। गोली लगते ही विवेक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी।


सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण करवाया तो सारी बातें स्पष्ट हो गई। झुन्ना सिंह हत्या करवाने के बाद शूटर के साथ एक ही गाड़ी पर बैठकर वहां से निकल गया था, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी लेकिन आखिरकार पुलिस की दबिश से परेशान होकर झुन्ना सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

रिपोर्ट- सोहराब आलम