Bihar Election 2025: ‘वो खुद पागल हो चुका है, दूसरों को क्या पागल बनाएंगे’, खेसारी लाल यादव पर पवन सिंह का पलटवार Bihar Election 2025: ‘वो खुद पागल हो चुका है, दूसरों को क्या पागल बनाएंगे’, खेसारी लाल यादव पर पवन सिंह का पलटवार क्या BJP में जायेंगे तेजप्रताप? रविकिशन से दूसरी बार मुलाकात, एक दूसरे ने की कान में बात, कहा..महादेव जी सब तय करले बा Bihar Election 2025: ‘दुनिया की कोई ताकत बिहार में NDA की सरकार बनने से नहीं रोक सकती’, रोहतास में राजनाथ सिंह की हुंकार Bihar Election 2025: स्ट्रांग रूम का वीडियो शेयर कर आरजेडी ने गड़बड़ी के लगाए आरोप, DM ने दिए जांच के आदेश Bihar Election 2025: स्ट्रांग रूम का वीडियो शेयर कर आरजेडी ने गड़बड़ी के लगाए आरोप, DM ने दिए जांच के आदेश Bihar News: अपने घर 'मगध' में ही फंसे मांझी...'अतरी' में दांव पड़ रहा उल्टा ! चहेते कैंडिडेट के खिलाफ NDA वोटर्स में भारी नाराजगी..सबक सिखाने की तैयारी Bihar election 2025 : पवन सिंह और खेसारी लाल यादव में कौन है ज्यादा अमीर? जानिए दोनों की संपत्ति और राजनीतिक जुड़ाव Train Accident: बिहार में मिलिट्री गुड्स ट्रेन के दो खाली डिब्बे पटरी से उतरे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी पटना में जिम के गेट पर झोले में मिली नवजात: मच्छरों से सूजा चेहरा देखकर जिम ऑनर ने गोद लिया, नाम रखा ‘एंजल’
1st Bihar Published by: Updated Sun, 30 Jan 2022 07:06:39 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार के लोगों को इस बार जनवरी महीने की सर्दी में सबसे ज्यादा परेशान किया है। दिसंबर के महीने में भले ही सर्दी देर से आई हो लेकिन जनवरी के आखिर तक पड़ रही। बिहार की सर्दी ने जम्मू को भी पीछे छोड़ दिया है। राज्य के लगभग 8 शहरों में पारा जम्मू से भी नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है। शनिवार को जम्मू का न्यूनतम तापमान 6.9 रिकॉर्ड किया गया जबकि बिहार के अंदर 8 ऐसे शहर ऐसे हैं जहां तापमान इससे कम रिकॉर्ड हुआ।
गया में शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि शेखपुरा और गोपालगंज में भी न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। नवादा में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री, पूसा में 6.3 डिग्री, सबौर में 6.2 डिग्री, खगड़िया और बांका में 6.1 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। पटना और जम्मू का पारा लगभग बराबर चल रहा है। पटना में शनिवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
बिहार में सबसे ठंडी रात बांका और खगड़िया में रही, जहां न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री बक्सर में दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहा जबकि भागलपुर का 20.5 डिग्री, गया का 20.7 डिग्री, पूर्णिया का 19.7 डिग्री रहा। सबसे ठंडा दिन मुजफ्फरपुर रहा जहां अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहा। राज्य में 20 जगहों पर दस डिग्री से नीचे न्यूनतम तापमान बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में पटना में 7 डिग्री, गया 6.6 डिग्री, भागलपुर 8.8 डिग्री, पूर्णिया 7.6 डिग्री, वाल्मीकिनगर 7.8 डिग्री, मुजफ्फरपुर 8.1 डिग्री, छपरा 8.1 डिग्री, दरभंगा 7.8 डिग्री, सुपौल 7.6 डिग्री, फारबिसगंज 9 डिग्री रहा जबकि कई शहरों में न्यूनतम तापमान इससे नीचे हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटे में यानी 30 जनवरी को भी दक्षिण पूर्वी बिहार को छोड़कर शेष जिलों में अलग-अलग जगहों पर शीत दिवस की चेतावनी दी गई है। 31 जनवरी की सुबह तक बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद जिले में भारी ठंड की स्थिति बनी रहेगी।