ब्रेकिंग
बिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बड़े बदलाव की संभावना, अंतिम सूची पर टिकी उम्मीदवारों की नजरबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाबिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बड़े बदलाव की संभावना, अंतिम सूची पर टिकी उम्मीदवारों की नजरबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसला

थानाध्यक्ष और ओपी प्रभारी को किया गया लाइन हाजिर, काम में लापरवाही बरतने पर की गयी कार्रवाई

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर पुलिस महकमे से जुड़ी है। बेगूसराय एसपी अवकाश कुमार ने नगर थानाध्यक्ष और रतनपुर ओपी प्रभारी को लाइन हाजिर किया है। कार्य म

थानाध्यक्ष और ओपी प्रभारी को किया गया लाइन हाजिर, काम में लापरवाही बरतने पर की गयी कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर पुलिस महकमे से जुड़ी है। बेगूसराय एसपी अवकाश कुमार ने नगर थानाध्यक्ष और रतनपुर ओपी प्रभारी को लाइन हाजिर किया है। 


कार्य में लापरवाही बरतने पर नगर थानाध्यक्ष अभय शंकर कुमार और रतनपुर ओपी प्रभारी सुधा कुमारी पर कार्रवाई की गयी है। दोनों पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर पुलिस लाइन जाने और सात दिनों के अंदर सभी तरह का प्रभार संबंधित थाना प्रभारी को देने का आदेश दिया गया है।


एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग से अनुमोदन प्राप्त करने के बाद दोनों पर कार्रवाई की गई है। नगर थानाध्यक्ष अभय शंकर कुमार तथा रतनपुर ओपी प्रभारी सुधा कुमारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि तेघड़ा अंचल के पुलिस निरीक्षक रामनिवास को बेगूसराय नगर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। 


जबकि नगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक (पुअनि) परशुराम सिंह को रतनपुर ओपी का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विशेष कार्य पदाधिकारी राजेश कुमार राय को तेघड़ा अंचल का पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। 


थानाध्यक्ष और ओपी प्रभारी को किया गया लाइन हाजिर, काम में लापरवाही बरतने पर की गयी कार्रवाई


थानाध्यक्ष और ओपी प्रभारी को किया गया लाइन हाजिर, काम में लापरवाही बरतने पर की गयी कार्रवाई

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता