ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

थानेदार के कई ठिकानों पर एक साथ विजिलेंस की रेड, भागलपुर-बांका और बेगूसराय में छापेमारी

BEGUSARAI/BANKA/BHAGALPUR: आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस की टीम एक साथ तीन जिलों में छापेमारी कर रही है। भागलपुर, बांका और बेगूसराय में छापेमारी की जा रही है। मामला बांक

थानेदार के कई ठिकानों पर एक साथ विजिलेंस की रेड, भागलपुर-बांका और बेगूसराय में छापेमारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI/BANKA/BHAGALPUR: आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस की टीम एक साथ तीन जिलों में छापेमारी कर रही है। भागलपुर, बांका और बेगूसराय में छापेमारी की जा रही है। मामला बांका के शंभूगंज थाने के थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार से जुड़ा हुआ है। 


थानेदार ब्रजेश का निजी आवास बेगूसराय के बाघी में है। जहां अचानक निगरानी की टीम ने रेड मारी। थानेदार के घर में  फिलहाल छापेमारी चल रही है। बता दें कि थानेदार ब्रजेश कुमार 2009 बैच के पुलिस पदाधिकारी हैं। चकिया थाना इलाके के अमरपुर के वो रहने वाले हैं। बेगूसराय स्थित उनके आवास में आज निगरानी की टीम ने दस्तक दी। 


5 घंटे से छापेमारी चल रही है लेकिन अभी पता नहीं चल पाया है कि घर से क्या कुछ बरामद किया गया है। घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। किसी को अंदर आने और बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है। उनके मोबाइल को भी बंद कराया गया है। विजिलेंस के अधिकारी घर में रखे कागजातों को खंगालने में जुटे हैं। बताया जाता है कि थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार के बेगूसराय आवास के अलावे बांका में सरकारी आवास और भागलपुर में भी एक साथ छापेमारी की जा रही है। सोने के आभूषण और ढाई लाख नकद बरामद होने की बात सामने आई है। आय से अधिक संपत्ति का 69 लाख रुपये का यह मामला है।   थानेदार के कई ठिकानों पर एक साथ विजिलेंस की रेड, भागलपुर-बांका और बेगूसराय में छापेमारी  थानेदार के कई ठिकानों पर एक साथ विजिलेंस की रेड, भागलपुर-बांका और बेगूसराय में छापेमारी  थानेदार के कई ठिकानों पर एक साथ विजिलेंस की रेड, भागलपुर-बांका और बेगूसराय में छापेमारी  थानेदार के कई ठिकानों पर एक साथ विजिलेंस की रेड, भागलपुर-बांका और बेगूसराय में छापेमारी

थानेदार के कई ठिकानों पर एक साथ विजिलेंस की रेड, भागलपुर-बांका और बेगूसराय में छापेमारी

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता