1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Mar 11, 2021, 4:03:25 PM
- फ़ोटो
NAWADA: नवादा नगर थाना परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब जब्त किए गए वाहनों में अचानक आग लग गई। मालखाना में लगी आग में दर्जनों गाड़ियां जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी की इस घटना के दौरान थाना परिसर में इंस्पेक्टर, सर्किल इंस्पेक्टर और कई दारोगा भी मौजूद थे। मालखाने में आग कैसे लगी इस बात पता उन्हें भी नहीं चल पाया। आग की लपटे इतनी तेज थी कि एक के बाद एक वाहनों को अपने आगोश में लिया जिससे दर्जनों गाड़ियां जलकर खाक हो गयी। फिलहाल पुलिस अगलगी के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
