ब्रेकिंग
बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

थम जाएंगे ऑटो और ई रिक्शा के पहिये, यूनियन ने किया हड़ताल का एलान; पढ़िए क्या है पूरी खबर

PATNA : सड़क पर ऑटो या ई-रिक्शा के जरिए सफर करने वालों को यह खबर बेहद जरूरी है। दरअसल, ऑटो चालकों ने हड़ताल का ऐलान किया है और इसकी वजह से लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है

थम जाएंगे ऑटो और ई रिक्शा के पहिये, यूनियन ने किया हड़ताल का एलान; पढ़िए क्या है पूरी खबर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : सड़क पर ऑटो या ई-रिक्शा के जरिए सफर करने वालों को यह खबर बेहद जरूरी है। दरअसल, ऑटो चालकों ने हड़ताल का ऐलान किया है और इसकी वजह से लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। राजधानी पटना में नौ सितंबर को ऑटो रिक्शा एंव ई रिक्शा चालक संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ओर से एक दिनी सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। 


जानकारी के मुताबिक, परिवहन विभाग की ओर से ऑटो एवं ई रिक्शा को जोन में बांटकर संख्या के हिसाब से कलर कोड एवं यूनिक कोड के माध्यम से परिचालन कराने के फैसले के विरोध में इसकी घोषणा की गई है। वीर कुंवर सिंह पार्क पटना में सभी ऑटो रिक्शा एवं ई रिक्शा संगठनों की बैठक हुई। इसमें यह तय किया गया कि हडताल को पूर्णत: सफल बनाने के लिए सभी ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा और सभी स्कूली ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा 8 की रात से 9 सितंबर की 12 बजे रात्रि तक ठप रहेंगे। 


बताया जा रहा है कि, ऑटो रिक्शा चालक जोन परमिट सिस्टम और कलर कोडिंग को वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसके अलावा वो शहर में व्यवस्थित तरीके से रिक्शा स्टैंड बनाने की मांग भी कर रहे हैं। कलर कोडिंग और रूट तय किए जाने को मुसीबत बताने वाले चालकों का तर्क है इससे ना सिर्फ उनकी परेशानी बढ़ेगी बल्कि उनकी कमाई पर भी असर पड़ेगा।


आपको बताते चलें कि, बिहार के शहरी क्षेत्रों में ऑटो और ई रिक्शा परिचालन के लिए परिवहन विभाग ने नई कार्य योजना बनाई है। इसके तहत ऑटो एवं ई-रिक्शा के रुटों को जोन में बांटकर कलर कोडिंग की जाएगी और हर ऑटो को एक- एक यूनिक नंबर मिलेगा। हर रुट पर ऑटो की संख्या निर्धारित की जाएगी।