ब्रेकिंग
समस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवासमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

'टेंपररी ही आ सकते हैं बाहर....', केजरीवाल और लालू पर बोले डिप्टी सीएम सम्राट और सिन्हा : इनलोगों का वापस जेल जाना तय

PATNA : दिल्‍ली के कथित शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए अक्षय तृतीया का दिन काफी शुभ रहा। सुप्रीम कोर्ट ने स

'टेंपररी ही आ सकते हैं बाहर....', केजरीवाल और लालू पर बोले डिप्टी सीएम सम्राट और सिन्हा : इनलोगों का वापस जेल जाना तय
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : दिल्‍ली के कथित शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए अक्षय तृतीया का दिन काफी शुभ रहा। सुप्रीम कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को चुनाव प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। सीएम अरविंद केजरीवाल शुक्रवर की शाम को तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। इसके बाद अब इसको लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने बड़ा हमला बोला है। इन्होंने कहा कि वापस से फिर उनको जेल जाना ही होगा। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि जो भ्रष्टाचार करेगा उसको जेल जाना ही होगा। टेंपररी बाहर आ सकते हैं। लालू जी बीमारी के नाम पर बाहर आ सकते हैं और केजरीवाल टेंपररी बाहर आ सकते हैं। लेकिन वापस से इन लोगों को जेल ही जाना ही होगा। ये लोग कहीं भी नजर नहीं आने वाले हैं। ये लोग अभी जो भी कर लें, वापस फिर इनको जेल ही जाना है। 


वहीं, विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पूरी तरह से फ्लॉप शो करने वाले हैं। अगर प्रचार करने भी जाएंगे तो कुछ नहीं होने वाला है। देश में विपक्ष कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। इस बार मोदी जी के नेतृत्व में देश में भाजपा 400 सीट पार करने वाली है। हमलोग सभी सीटों पर बिहार में भी जीत हासिल कर रहे हैं। हमलोग काफी मजबूती के साथ जीत हासिल करेंगे। 


उधर, पटना में पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले महागठबंधन की तरफ से सभी पार्टियों के शीर्ष नेताओं के महाजुटान को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि कुछ भी कर लें, देश में भाजपा की सरकार आने वाली है। हमलोग पीएम मोदी के विकास से प्रभावित हैं। मोदी ही इस देश का विकास कर सकते हैं। मोदी के साथ हर कोई खड़ा है।