ब्रेकिंग
लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!

तेजस्वी यादव के ममरे भाई पर फायरिंग मामले में पुलिस को मिली सफलता, कोडरमा के वाहन का हुआ प्रयोग

PATNA : बीते दिन बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव के ममेरे भाई पर अपराधियों द्वारा फायरिंग की गई। गनीमत रही की इस फायरिंग में एक भी गोली उनको नहीं लगी, बस उनके गाड़ी का शीशा चक

तेजस्वी यादव के ममरे भाई पर फायरिंग मामले में पुलिस को मिली सफलता, कोडरमा के वाहन का हुआ प्रयोग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : बीते दिन बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव के ममेरे भाई पर अपराधियों द्वारा फायरिंग की गई। गनीमत रही की इस फायरिंग में एक भी गोली उनको नहीं लगी, बस उनके गाड़ी का शीशा चकनाचूर हो गया। वहीं, इस घटना के बाद राज्य के लॉ एंड ऑडर पर सवाल उठे शुरू हो गए।  अलग - अलग राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा इस घटना को लेकर बिहार सरकार और तेजस्वी यादव पर सवाल उठाने शुरू कर दिए, जिसके बाद इसको लेकर पुलिस की टीम तेजी से सक्रिय हुई और अब इस मामले में बिहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिहार पुलिस ने इस घटना में शामिल वाहन के मालिक का पता लगा लिया है। 


बता दें कि, राष्‍ट्रीय जनता दल अध्‍यक्ष लालू यादव के साले और राबड़ी देवी के भाई पूर्व सांसद सुभाष यादव के बेटे सह स्कूल संचालक रंधीर कुमार यादव पर पटना में फायरिंग की गई थी। जिसके बाद इस घटना को अफरा- तफरी मच गई , इसको लेकर पुलिस भी हरकत में आई और पटना पुलिस ने जांच में पता लगाया कि पटना के अटल पथ की सर्विस लेन में फायरिंग करने वाले बदमाश सफेद रंग की हुंडई क्रेटा पर सवार थे। जिसके बाद पुलिस टीम ने गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर (जेएच10बीएक्स-7863) से मालिक की पहचान झारखंड के कोडरमा निवासी अहसान खान के रूप में हुई। हालांकि अहसान ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कार दो साल पहले कोडरमा के ही एक व्यक्ति को बेच दी थी।


गाड़ी मालिक ने बताया कि गाड़ी लोन लेकर खरीदी गई थी, इसलिए पूरी किस्त जमा नहीं होने के कारण वे खरीदार के नाम पर वाहन को ट्रांसफर नहीं कर पाए। हालांकि, उन्होंने बांड पेपर पर विक्रयनामा बनाया था। जिसके बाद पुलिस अब खरीदार का पता लगा रही है। श्रीकृष्णापुरी थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि जांच जारी है। आरोपितों का पता लगाया जा रहा है।


गौरतलब हो कि,पूर्व सांसद सुभाष यादव के बेटे रंधीर यादव पर उस समय फायरिंग की गई जब वो अटल पथ की सर्विस लेन में उतर रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उनपर फायरिंग कर दी, जिससे रंधीर की कार का पिछला शीशा चकनाचूर हो गया था। जिसके बाद वो किसी तरह जान बचाकर अपने ड्राइवर  के साथ श्रीकृष्णापुरी थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद अब इस मामले की जांच थानाध्यक्ष कर रहे हैं।