ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

Patna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगी

पटना मेट्रो का मलाही पकड़ी स्टेशन शुरू हो गया है। जानिए ISBT तक का किराया, टाइमिंग, रूट, सफर का समय और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं।

Patna Metro
Patna metro
© Ai photo
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Patna Metro: पटनावासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राजधानी में मेट्रो नेटवर्क का दायरा अब और बढ़ गया है। गुरुवार से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन आम यात्रियों के लिए खोल दिया गया है। इस नए स्टेशन के शुरू होने से कंकड़बाग, राजेंद्र नगर और आसपास के इलाकों के लोगों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी। यह पटना मेट्रो के प्राथमिक कॉरिडोर का चौथा एलिवेटेड स्टेशन है।


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार सुबह नए स्टेशन और विस्तारित मेट्रो सेवा का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद नियमित रूप से यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा शुरू कर दी गई। इसके साथ ही पटना मेट्रो का परिचालन अब भूतनाथ से आगे बढ़कर मलाही पकड़ी तक पहुंच गया है।


16 मिनट में पहुंचेगा ISBT

मलाही पकड़ी स्टेशन से बैरिया आईएसबीटी तक की कुल दूरी लगभग 6.2 किलोमीटर है। इस पूरे सफर को तय करने में मेट्रो को करीब 16 मिनट का समय लगेगा। आईएसबीटी पहुंचने के बाद यही ट्रेन वापस मलाही पकड़ी स्टेशन लौटेगी।


सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी सेवा

पटना मेट्रो की यह सेवा प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध रहेगी। फिलहाल इस रूट पर एक ही मेट्रो ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, जिसके कारण प्रत्येक 35 मिनट के अंतराल पर ट्रेन उपलब्ध होगी। अधिकारियों के अनुसार भविष्य में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर ट्रेनों की संख्या और फ्रीक्वेंसी में भी बढ़ोतरी की जा सकती है।


कितना लगेगा किराया?

मलाही पकड़ी से बैरिया आईएसबीटी तक यात्रा करने वाले यात्रियों को 30 रुपये किराया देना होगा। फिलहाल यह पटना मेट्रो के इस कॉरिडोर का अधिकतम किराया है। नए स्टेशन के खुलने के बाद अब इस रूट पर मलाही पकड़ी, भूतनाथ, जीरो माइल और बैरिया आईएसबीटी सहित कुल चार स्टेशन यात्रियों के लिए चालू हो गए हैं। हालांकि भूतनाथ और जीरो माइल के बीच स्थित खेमनीचक मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य अभी जारी है।


उद्घाटन के दिन सेवा रही प्रभावित

स्टेशन के उद्घाटन कार्यक्रम के चलते गुरुवार को कुछ समय के लिए मेट्रो सेवा स्थगित रखी गई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद नियमित परिचालन शुरू कर दिया गया। मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए स्टेशन कंट्रोल रूम अथवा हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।


परियोजना की प्रगति पर सरकार का फोकस

कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक भी की थी। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि परियोजना के सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। साथ ही निर्माण कार्य के दौरान आम लोगों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।


मुख्यमंत्री ने कहा था कि पटना मेट्रो राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक बनाएगी। इससे सड़क यातायात का दबाव कम होगा, प्रदूषण में कमी आएगी और लोगों का सफर पहले की तुलना में अधिक आसान और तेज हो सकेगा।


पटना मेट्रो का लगातार हो रहा विस्तार राजधानी के शहरी परिवहन को नई दिशा देने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आने वाले समय में अन्य प्रस्तावित स्टेशनों के चालू होने के बाद शहर के और भी बड़े हिस्से को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की योजना है।