ब्रेकिंग
Bihar News : छठ के बाद घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! भागलपुर-पटना के बीच सोमवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन, 18 नवंबर को जयपुर के लिए भी मिलेगी खास गाड़ी✦Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦Bihar News : छठ के बाद घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! भागलपुर-पटना के बीच सोमवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन, 18 नवंबर को जयपुर के लिए भी मिलेगी खास गाड़ी✦Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन

वैशाली में बंद घरों में चोरी करने वाले 4 अपराधी और स्वर्ण व्यवसायी गिरफ्तार, 4.96 लाख कैश व सोने-चांदी के गहने बरामद

वैशाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले चार अपराधियों और चोरी के आभूषण खरीदने वाले एक स्वर्ण व्यवसायी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक देशी पिस्टल, चार कारतूस, 4.96 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण समेत कई सामान बरामद किए हैं।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले चार अपराधियों और चोरी के आभूषण खरीदने वाले एक स्वर्ण व्यवसायी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, सोने-चांदी के आभूषण और करीब 4.96 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।


पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के तंगौल जगदम्बा स्थान के पीछे गंडक पुल के नीचे छापेमारी की गई। इस दौरान चार अपराधियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बंद घरों से आभूषण चोरी करने की बात स्वीकार की।


गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर चोरी के आभूषण खरीदने वाले स्वर्ण व्यवसायी मनीष कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, विक्की कुमार सिंह की निशानदेही पर सारण जिले के दिघवारा स्थित उसके घर से सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए गए।


पुलिस ने कुल 34.87 ग्राम सोना, 351.72 ग्राम चांदी, 4 लाख 96 हजार 267 रुपये नकद, एक मोबाइल, स्लाइड रिंच, हेक्सा ब्लेड और पेचकस भी जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की कुमार सिंह, मो. दानिश उर्फ सरवा, प्रकाश कुमार उर्फ मेंटल, सोनू कुमार और स्वर्ण व्यवसायी मनीष कुमार के रूप में हुई है।


इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 1104/26 दर्ज किया गया है। पुलिस सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुटी है।

वैशाली से मुन्ना खान की रिपोर्ट

टैग्स