ब्रेकिंग
Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?

लोक आस्था का महापर्व छठ का तीसरा दिन, लीफ एवं सैंड आर्टिस्ट ने 2 सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर बनाई अद्भुत तस्वीर

मुंगेर के प्रसिद्ध लीफ एवं सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने महज 2 सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर छठ महापर्व की खूबसूरत तस्वीर बनाई। इस सूक्ष्म कलाकृति को तैयार करने में उन्हें 3 घंटे लगे। उनकी कला आस्था के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश भी दे रही है।

बिहार न्यूज
जय छठी मईया
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: लोक आस्था का महापर्व छठ के मौके पर मुंगेर में बिहार के प्रसिद्ध लीफ एवं सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अद्भुत सूक्ष्म कला से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने महज 2 सेंटीमीटर के पीपल के हरे पत्ते पर छठ महापर्व की बेहद खूबसूरत तस्वीर उकेरी है।


इस छोटी सी कलाकृति में भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करते छठव्रतियों को दिखाया गया है। खास बात यह है कि इस कलाकृति को तैयार करने में उन्हें तीन घंटे का वक्त लगा। अपनी इस अनूठी कला के माध्यम से उन्होंने आस्था के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण का भी संदेश देने का काम किया है। 


लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर जहां चारों ओर भक्तिमय माहौल है, वहीं मुंगेर के प्रसिद्ध कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अनोखी कलाकारी से इस पर्व को खास अंदाज में प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मधुरेंद्र कुमार ने महज 2 सेंटीमीटर के पीपल के हरे पत्ते को अपना कैनवास बनाकर उस पर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते छठव्रतियों की सूक्ष्म कलाकृति तैयार की है। जिसमें उन्होंने अंग्रेजी में 'हैप्पी छठ पूजा' भी लिखा है।


इस बेहद बारीक कलाकृति को तैयार करने में मधुरेंद्र कुमार को लगातार 3 घंटे तक मेहनत करनी पड़ी। पत्ते के इतने छोटे आकार पर छठ पूजा के पूरे दृश्य को उकेरना उनकी कलात्मक प्रतिभा,धैर्य और हुनर का परिचय देता है।


मधुरेंद्र कुमार का कहना है कि छठ महापर्व केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सूर्य, जल और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का भी अवसर है। अपनी कला के माध्यम से वे भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देश-दुनिया तक पहुंचाना चाहते हैं।


गौरतलब है कि मधुरेंद्र कुमार हाल ही में अयोध्या के दीपोत्सव 2026 में 58 फीट लंबी और 20 फीट ऊंची भव्य राम दरबार एवं राम मंदिर की रेत कलाकृति बनाकर भी सुर्खियों में रहे थे। प्राकृतिक संसाधनों को अपनी कला का माध्यम बनाकर वे लगातार भारतीय संस्कृति और सामाजिक सरोकारों को नई पहचान दे रहे हैं।


पीपल के महज दो सेंटीमीटर के पत्ते पर उकेरी गई छठ महापर्व की यह तस्वीर न सिर्फ उनकी अद्भुत कलात्मक प्रतिभा का उदाहरण है, बल्कि आस्था, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का खूबसूरत संदेश भी दे रही है।  

मुंगेर से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट

लोक आस्था का महापर्व छठ का तीसरा दिन, लीफ एवं सैंड आर्टिस्ट ने 2 सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर बनाई अद्भुत तस्वीरलोक आस्था का महापर्व छठ का तीसरा दिन, लीफ एवं सैंड आर्टिस्ट ने 2 सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर बनाई अद्भुत तस्वीरलोक आस्था का महापर्व छठ का तीसरा दिन, लीफ एवं सैंड आर्टिस्ट ने 2 सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर बनाई अद्भुत तस्वीर

लोक आस्था का महापर्व छठ का तीसरा दिन, लीफ एवं सैंड आर्टिस्ट ने 2 सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर बनाई अद्भुत तस्वीर