ब्रेकिंग
‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना

तेजस्वी के विधायक पर नीतीश करेंगे कार्रवाई, इस मामले में पटना हाईकोर्ट ने जारी किया निर्देश

PATNA : बॉडीगार्ड हत्याकांड मामले में सुनवाई करते हुए पटना हाई कोर्ट ने बड़ा निर्देश दिया है। कोर्ट ने इस मामले में आरजेडी के बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह, उनके भाई दीनानाथ स

तेजस्वी के विधायक पर नीतीश करेंगे कार्रवाई, इस मामले में पटना हाईकोर्ट ने जारी किया निर्देश
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : बॉडीगार्ड हत्याकांड मामले में सुनवाई करते हुए पटना हाई कोर्ट ने बड़ा निर्देश दिया है। कोर्ट ने इस मामले में आरजेडी के बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह, उनके भाई दीनानाथ सिंह और भतीजा सुधीर सिंह पर राज्य सरकार को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। अब इस मामले पर अगली सुनवाई की तारीख 4 जनवरी तय की गई है।


दरअसल,  बॉडीगार्ड हत्याकांड मामले में बनियापुर से राजद विधायक केदार नाथ सिंह समेत भाई दीना नाथ सिंह और भतीजा सुधीर सिंह के खिलाफ चल रहे ट्रायल में पटना हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जिसके बाद कोर्ट ने स्पेशल पीपी की बहाली करने के बारे में राज्य सरकार को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस मामले की सुनवाई जस्टिस राजीव रंजन प्रसाद ने अन्नू देवी व अन्य की ओर से दायर याचिका पर की है।


इस मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने निचली अदालत में चार साल से लंबित क्रिमिनल रिविजन पर चार सप्ताह के भीतर सुनवाई पूरी करने का आदेश दिया। वहीं विधायक केदार नाथ सिंह, भाई दीना नाथ सिंह और भतीजा सुधीर सिंह को चार सप्ताह के भीतर जवाबी हलफनामा दायर करने का आदेश दिया। इसके  साथ ही मामले पर अगली सुनवाई की तारीख 4 जनवरी तय की गई।


आपको बताते चलें कि, यह मामला उस समय का है जब विधायक अंगरक्षकों के साथ सूचक के आदमी के साथ मारपीट करने लगे. जिसे देख दौड़े और मीटिंग हॉल से सभी को बाहर करने की मांग करने लगे और बैठक का बहिष्कार करने का उच्च अधिकारी से गुहार लगाने लगे। उसके बाद सभी हॉल से बाहर आ गये और विधायक दलबल के साथ चले गये। उसके बाद वापस आ कर विधायक के भाई दीना नाथ सिंह ने रायफल से गोली चला दी। इसी दौरान अंगरक्षक मुन्ना सिंह बचाने के लिए आगे आ गये। गोली उसके बाह में लगी, तभी केदार नाथ सिंह और सुधीर सिंह को भी गोली मार दी। दीना नाथ सिंह कमर से रिवाल्वर निकाल सूचक को खोजने लगे। इसी बीच पुलिस फोर्स आ गई और सभी भाग गये।