ब्रेकिंग
‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़

तेजस्वी यादव आज देंगे बड़ी खुशखबरी? लोकसभा चुनाव के बीच RJD ने बढ़ाई NDA की टेंशन

PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज यानी शनिवार को कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं। इस बात की अटकलें इस वजह से लगाई जा रही है क्योंकि राजद के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज से एक प

तेजस्वी यादव आज देंगे बड़ी खुशखबरी? लोकसभा चुनाव के बीच RJD ने बढ़ाई NDA की टेंशन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज यानी शनिवार को कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं। इस बात की अटकलें इस वजह से लगाई जा रही है क्योंकि राजद के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज से एक पोस्ट किया गया था और इसमें कहा गया था कि तेजस्वी शनिवार को कुछ बड़ा एलान करेंगे। आरजेडी के पोस्ट में लिखा है कि तेजस्वी यादव कल (शनिवार) सुबह बड़ी खुशखबरी देंगे, इंतजार कीजिए। ये तेजस्वी हैं, जो कहते हैं वो करते हैं। वहीं, इस पोस्ट के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। लेकिन, तेजस्वी क्या खुशखबरी देंगे इस बारे में पार्टी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। 


वहीं, तेजस्वी के इस पोस्ट के बाद चर्चा यह है कि तेजस्वी यादव कोई बड़ी चुनावी घोषणा भी कर सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में चुनावी घोषणा पत्र जारी होने की भी बात कही जा रही है, लेकिन इसकी संभावना कम नजर आ रही है। क्योंकि बिहार में महागठबंधन का साझा घोषणा पत्र जारी होने के आसार ज्यादा हैं। इस सस्पेंस से अब खुद तेजस्वी ही शनिवार सुबह पर्दा उठाएंगे। इसके अलावा एक चर्चा यह भी है कि कोई बड़ा नेता लोकसभा चुनाव के बीच आरजेडी ज्वाइन कर सकता है। या फिर तेजस्वी यादव कोई बड़ी चुनावी घोषणा भी कर सकते हैं। 


इसके साथ ही तेजस्वी यादव का शनिवार को चुनाव प्रचार का व्यस्त कार्यक्रम है। वे वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के साथ जमुई, गया और मुंगेर में आरजेडी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी रैलिायं करेंगे। तेजस्वी और सहनी दोनों शनिवार सुबह हेलिकॉप्टर से गया के उच्च विद्यालय मैदान, गुरुआ पहुंचेंगे। वहां वे 12.20 बजे एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। 


उसके बाद दोपहर 1.25 बजे राज्य संपोषित +2 उच्च विद्यालय, बाराचट्टी , गया  के मैदान में चुनावी सभा करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.45  बजे हाई स्कूल मैदान, इस्लामपुर, अलीगंज, जमुई में एक जनसभा है। यहां के बाद दोपहर 3.50 बजे ईदगाह मैदान, तारापुर, मुंगेर में एक रैली होनी है। इसके बाद दोनों शाम में वापस पटना लौट जाएंगे।