ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

तेजप्रताप यादव को मिली मर्डर की धमकी, बोले- बम से उड़ाने की धमकी से डर लग रहा है

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को मर्डर की धमकी मिली है. तेजप्रताप यादव ने बताया कि उनके सा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को मर्डर की धमकी मिली है. तेजप्रताप यादव ने बताया कि उनके साथियों और वकील को भी धमकाया जा रहा है. सबको बम से उड़ाने की धमकी दी जा रही है. उन्होंने कहा कि कोर्ट के बाहर पिस्टल भिड़ाकर उनके साथियों और गवाहों को धमकाया गया है. 

देखिये वीडियो :  

तेजप्रताप यादव ने अपने ससुर के ऊपर एक बहुत बड़ा गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मर्डर की साजिश उनके ससुर चन्द्रिका प्रसाद यादव की ओर से रची जा रही है. उन्होंने कहा कि मेरे ससुर मेरे सहयोगियों को धमका रहे हैं. आज कोर्ट में तारीख थी. इस दौरान उनके लोगों ने डराने-धमकाने का काम किया है किया है. उन्होंने बताया कि उनके वकील को भी लोगों ने डराया है. 


आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव ने कहा कि एक बहुत बड़ी साजिश रची जा रही है. उन्होंने कहा कि वह कोर्ट में हुई इस घटना को लेकर थाने में एफआईआर भी दर्ज कराने जा रहे हैं. तेजप्रताप ने बताया कि डॉ धर्मेंद्र आज कोर्ट गए हुए थे. कोर्ट के बाहर 3 अपराधियों ने हथियार के साथ आकर बोले की गवाही वापस ले लो. केस वापस ले लो. उन्होंने सरकार से अपनी सुरक्षा की मांग की है. उन्होंने बताया कि 10 नंबर आवास के बाहर भी गुंडे मवाली को भेजा जाता है.


टैग्स